1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'गदर' की सकीना का इन फिल्मों में भी दिखा जलवा, बॉक्स ऑफिस पर ऐसे छाई थीं अमीषा पटेल

'गदर' की सकीना का इन फिल्मों में भी दिखा जलवा, बॉक्स ऑफिस पर ऐसे छाई थीं अमीषा पटेल

 Published : Jun 09, 2024 06:00 am IST,  Updated : Jun 09, 2024 06:00 am IST

अमीषा पटेल बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं जो अपनी हिट फिल्मों के अलावा कई फेमस किरदारों के लिए भी जानी जाती हैं। 'गदर' की सकीना की कई ऐसी सुपरहिट फिल्में हैं जो बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर चुकी है।

Ameesha Patel aka Sakina- India TV Hindi
अमीषा पटेल की हिट फिल्में Image Source : INSTAGRAM

अपनी मास्टरक्लास एक्टिंग के लिया बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में पॉपुलर अमीषा पटेल किसी भी तरह के परिचय की मोहताज नहीं हैं। आपने दमदार किरदारों और फिल्मों से लोगों के दिलों के खास जगह बना चुकीं बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल हमेशा अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल 9 जून को अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। वहीं जब से 'गदर 2' रिलीज हुई है वह तब से खूब सुर्खियों में हैं। सनी देओल और अमीषा पटेल की इस फिल्म के अलावा भी एक्ट्रेस की कई फिल्में है जो बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर चुकी हैं। इतना ही नहीं आज भी लोग इन मूवीज को देखना पसंद करते हैं।

कहो ना प्यार है

अमीषा पटेल ने अपने करियर की शुरुआत साल 2000 में ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'कहो ना प्यार है' से की थी जिसका निर्देशन राकेश रोशन ने किया था। फिल्म सुपरहिट हुई थी और अमीषा-ऋतिक रातोंरात स्टार बन गये थे।

हमराज

2002 में रिलीज हुई अमीषा पटेल की हिट फिल्म 'हमराज' भी इस लिस्ट में शामिल है। इस फिल्म में बॉबी देओल, अमीषा पटेल और अक्षय खन्ना अहम रोल में नजर आए थे।

भूल भुलैया

अमीषा पटेल की हिट फिल्मों की लिस्ट में 'भूल भुलैया' भी शामिल है। इस फिल्म में उन्हें अक्षय कुमार और विद्या बालन के साथ लीड रोल में देखा गया था। इस मूवी का टीजर पार्ट भी जल्दी रिलीज होने वाला है।

रेस 2

2008 में रिलीज हुई हिट फिल्म 'रेस 2' रेस का सीक्वेल है। 'रेस 2' में अमीषा पटेल पहली बार सैफ अली खान, अनिल कपूर के साथ-साथ जॉन अब्राहम और जैकलीन फर्नांडिस के साथ लीड रोल में नजर आई थीं। इस फिल्म में लोगों को अमीषा पटेल का रोल बहुत पसंद आया था।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन