1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Gehraiyaan Social Media Review: दीपिका पादुकोण की वापसी से खुश हुए फैंस, फिल्म को मिल रहा है मिक्स रिस्पॉन्स

Gehraiyaan Social Media Review: दीपिका पादुकोण की वापसी से खुश हुए फैंस, फिल्म को मिल रहा है मिक्स रिस्पॉन्स

 Published : Feb 11, 2022 08:17 am IST,  Updated : Feb 11, 2022 08:17 am IST

दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म को अमेजन प्राइम पर रिलीज कर दिया गया है।

Gehraiyaan- India TV Hindi
Gehraiyaan Social Media Review Image Source : INSTAGRAM/AMAZON PRIME VIDEO

दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी की मच अवेटेड फिल्म 'गहराइयां' का प्रीमियर अमेज़न प्राइम वीडियो पर हो गया है। फैंस इस फिल्म का लंबे वक्त से इंतजार कर रहे थे। दीपिका पादुकोण-सिद्धांत चतुर्वेदी के अलावा फिल्म में अनन्या पांडे और धैर्य करवा की मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन शकुन बत्रा ने किया है।

'गहराइयां' एक आधुनिक समय की प्रेम कहानी है जो रिश्तों और बेवफाई के अलग स्तर को दर्शकों के सामने लेकर आती है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म के प्रीमियर के बाद, दर्शकों ने इसे देखा और इस पर अपने विचारों को साझा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।

सोशल मीडिया पर आ रही प्रतिक्रिया पर गौर करें तो 'अलीशा' के रूप में दीपिका के प्रदर्शन की सराहना की जा रही है। 'जैन' का किरदार निभाने वाले सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ उनकी केमिस्ट्री भी तारीफें बटोर रही है। फिल्म के ट्रेलर में दिखाए गए दीपिका-सिद्धांत के इंटिमेट सीन्स ने पहले ही सबका ध्यान खींचा था। फिल्म देखने के बाद, फैंस ने कहा कि उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को बहुत अच्छी तरह से दिखाया गया है। फिल्म को एक अलग स्तर पर ले जाने के लिए दोनों कलाकारों की सराहना की जा रही है।

ट्विटर यूजर्स ने कहा कि फिल्म की कहानी ताजा है और बैकग्राउंड म्यूजिक कहानी में एक अलग आयाम जोड़ता है। दर्शकों के मुताबिक, अनन्या पांडे के प्रदर्शन को भी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रही है, जबकि न्यू कमर धैर्य करवा के एक्टिंग की भी तारीफ हो रही है।

एक ट्विटर यूजर ने गहराइयां के बारे में लिखा, "गहराइयां ने बिल्कुल भी निराश नहीं किया। मेरे हिसाब से 'पीकू' के बाद यह दीपिका का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। सिद्धांत और अनन्या ने मेरी उम्मीदों से बहुत बेहतर किया। हमेशा की तरह नसीरुद्दीन शाह - अद्भुत काम किया।"

गहराइयां के प्रति पॉजिटिव कमेंट्स करने वाले यूजर्स का रिएक्शन -

जबकि कुछ दर्शकों को फिल्म की कहानी और निर्माताओं के कॉन्सेप्ट में मजा नहीं आया। फिल्म के लिए अपनी निराशाएं जताते हुए 'टिया' के तौर अनन्या पांडे को कास्ट किए जाने और उनकी एक्टिंग की आलोचना भी की।

यहां देखें फिल्म के लिए मिला दर्शकों का निगेटिव कमेंट - 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन