1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जिसने बनाई 'गजनी' वो बने पिता, कपल के घर आया नन्हा मेहमान

जिसने बनाई 'गजनी' वो बने पिता, कपल के घर आया नन्हा मेहमान

 Published : Mar 22, 2026 08:35 pm IST,  Updated : Mar 22, 2026 09:15 pm IST

मधु मंटेना और इरा त्रिवेदी ने 21 मार्च को एक बेटे का स्वागत किया। कपल ने ये खुशखबरी अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस कपल ने इस साल की शुरुआत में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी।

Madhu Mantena Ira Trivedi- India TV Hindi
मधु मंटेना और इरा त्रिवेदी बने माता-पिता Image Source : INSTAGRAM/@MADMANTENA

'गजनी' के प्रोड्यूसर मधु मंटेना और उनकी पत्नी इरा त्रिवेदी माता-पिता बन गए हैं। 21 मार्च को कपल के घर पहले बच्चे का जन्म हुआ। इस कपल ने एक दिल छू लेने वाला नोट लिखकर भगवान का शुक्रिया अदा किया और माता-पिता के तौर पर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत का ऐलान किया। कपल ने सोशल मीडिया पर बहुत ही प्यारा सा पोस्ट शेयर कर यह खुशखबरी अपने फैंस को दी है, जिसका कैप्शन भी आपका दिल जीत लेगा।

मधु मंटेना और इरा त्रिवेदी को बेटा हुआ

रविवार, 22 मार्च को मधु ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें भगवान कृष्ण की तस्वीर के साथ एक बच्चे के नीले रंग के पैरों के निशान दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रोड्यूसर ने लिखा, 'हे कृष्ण, इस दिव्य आशीर्वाद के साथ हमारी जिंदगी को प्यार और रोशनी से भरने के लिए आपका शुक्रिया। इरा और मैंने कल नवरात्रि के पवित्र दिनों और ईद के मौके पर अपने बच्चे का स्वागत किया।' हालांकि, उन्होंने सीधे तौर पर बच्चे के जेंडर के बारे में नहीं बताया, लेकिन नीले रंग के पैरों के निशान से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्हें बेटा हुआ है। पत्रकार विक्की लालवानी ने भी अपनी पोस्ट में इस बात की पुष्टि की है कि इस कपल को बेटा हुआ है।

मधु मंटेना-इरा त्रिवेदी को फैंस ने दी बधाई

कई सेलेब्रिटीज ने कमेंट सेक्शन में इस कपल को बधाई दी। राजकुमार राव ने लिखा, 'आप दोनों को दिल से बधाई। नन्हे मेहमान से मिलने का अब और इंतजार नहीं हो रहा।' नरगिस फाखरी ने भी अपनी शुभकामनाएं दीं। फैंस ने भी नए माता-पिता और नवजात शिशु पर खूब प्यार बरसाया।

मसाबा गुप्ता के एक्स हस्बैंड की दूसरी शादी

मधु मंटेना ने मुंबई में एक पारंपरिक समारोह में अपने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में इरा त्रिवेदी से शादी की। इस कपल ने जुहू में एक शानदार वेडिंग रिसेप्शन भी दिया, जो सितारों से भरा हुआ था। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड और साउथ के कई सेलेब्रिटीज शामिल हुए। कपल ने इस साल जनवरी में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी, जिसमें फिल्ममेकर अपनी पत्नी इरा के बेबी बंप को सहलाते दिख रहे थे। उन्होंने लिखा, 'हमारी जिंदगी खिल उठी है। हे कृष्ण, इस दिव्य जीवन के खूबसूरत तोहफे के लिए आपका धन्यवाद… मकर संक्रांति के इस शुभ अवसर पर हम आपका आशीर्वाद चाहते हैं।' मधु की पहली शादी मसाबा गुप्ता से हुई थी। उन्होंने 2015 में शादी की थी, लेकिन बाद में उन्होंने अलग होने का फैसला किया और 2019 में उनका तलाक हो गया। मसाबा से पहले वह नंदना सेन के साथ रिलेशनशिप में थे।

मधु मंटेना का हिट करियर

मधु ने 'अगली' और 'क्वीन' जैसी कई फिल्में प्रोड्यूस की हैं। हाल ही में उन्होंने 'लवेयापा' प्रोड्यूस की। अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनी यह फिल्म, 2022 की तमिल फिल्म 'लव टुडे' का रीमेक थी। बात करें इरा की तो वह एक योग स्पेशलिस्ट होने के साथ-साथ एक लेखिका भी हैं और उनका सोशल मीडिया फिटनेस और वेलनेस से जुड़ी पोस्ट से भरा रहता है।

ये भी पढे़ं-

कौन हैं उदयवीर संधू? 'धुरंधर 2' के एक डायलॉग से लूटी वाहवाही, रणवीर सिंह संग सीन वायरल

'धुरंधर 2' के लिए रणवीर सिंह कैसे बने बीस्ट? घातक ट्रांसफॉर्मेशन का वीडियो हुआ वायरल, देखकर फैंस ने पकड़ा सिर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन