1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ग्लैमरस एक्ट्रेस ने बुरखा पहन शौहर के साथ किया उमराह, शेयर की फोटो तो फैन्स ने लुटाया प्यार

ग्लैमरस एक्ट्रेस ने बुरखा पहन शौहर के साथ किया उमराह, शेयर की फोटो तो फैन्स ने लुटाया प्यार

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Nov 10, 2024 10:11 am IST,  Updated : Nov 10, 2024 10:12 am IST

सना सुल्तान हाल ही में अपने पति के साथ मक्का पहुंची थीं। यहां पहुंचकर सना ने अपने पति वाजिद के साथ पहला उमराह भी किया है। सना ने इसकी खूबसूरत तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

Sana Sultan- India TV Hindi
सना सुल्तान Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस सना सुल्तान अपनी ग्लैमरस जिंदगी के लिए जानी जाती हैं। सनी भी अपने फैन्स के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। सना सुल्तान को इंस्टाग्राम पर 7 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। हाल ही में ग्लैमरस एक्ट्रेस सना सुल्तान अपने पति के साथ बुरखे में मक्का पहुंची हैं। यहां पहुंचकर सना ने अपने पति के साथ उमराह किया है। सना ने इसकी तस्वीरें भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। 

फैन्स ने कमेंट्स में लुटाया प्यार

सना सुल्तान ने उमराह की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, 'अलहमदुलिल्लाह! वाजिद जी के साथ पहला उमराह, उस जगह से प्रेरणा लेने आई हूं, जहां हमेशा देने की इच्छाशक्ति को बल मिलता है।' सना ने इन तस्वीरों में अपने पति की भी तारीफ की है। वहीं इन तस्वीरों पर सना के फैन्स ने भी जमकर प्यार लुटाया है। फैन्स ने इस तस्वीर में सना के लुक की तारीफ करते हुए उन्हें दुआएं भी दी हैं। सना सुल्तान अक्सर ही अपनी निजी जिंदगी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। सना के फैन्स भी उन्हें तारीफों के आसमान पर चढ़ाए रहते हैं। 

14 से ज्यादा म्यूजिक वीडियो में लगाया ग्लैमर का तड़का

सना सुल्तान अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती हैं। सना ने अपने 6 साल के करियर में 14 से ज्यादा म्यूजिक वीडियोज में काम कर चुकी हैं। सना ने 2018 में आए म्यूजिक वीडियो 'तुम हमसफर' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद लगातार म्यूजिक वीडियो में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा है। सना सुल्तान सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं। सना को इंस्टाग्राम पर 7 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। हाल ही में सना मक्का पहुंची थीं। यहां पहुंचकर सना ने तस्वीरें भी फैन्स के साथ शेयर की हैं। सना उमराह कर वापस अपने घर मुंबई लौट आईं हैं। जिसकी जानकारी भी सना ने इंस्टाग्राम पर ही दी है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन