1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. खुशखबरी! कपूर खानदान को मिला चिराग, जानिए आलिया के यहाँ बेटा हुआ या बेटी

खुशखबरी! कपूर खानदान को मिला चिराग, जानिए आलिया के यहाँ बेटा हुआ या बेटी

 Published : Nov 06, 2022 12:46 pm IST,  Updated : Nov 06, 2022 01:57 pm IST

Alia bhatt: आलिया भट्ट ने बच्चे को जन्म दिया है। बता दें आलिया ने शादी के 2 महीने बाद ही यानी कि 27 जून 2022 में अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था।

Alia bhatt- India TV Hindi
Alia bhatt Image Source : ALIA BHATT

Alia bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने बच्चे को जन्म दिया है।आलिया को बेटी हुई है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही फैंस और फैमिली और फ्रेंड्स में खुशी का मौहाल है। आलिया भट्ट के लिए ये साल बहुत ही शानदार रहा है। इसी साल उन्होंने रणबीर कपूर के साथ 14 अप्रैल सात फेरे लिए तो इसी साल दोनों की साथ में पहली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ भी रिलीज हुई। वहीं इसी साल आलिया ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। हाल ही में आलिया ने एक पोस्ट कर जानकारी की उन्होंने बेटी को जन्म दिया है। पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'हमारी जिंदगी की बेस्ट न्यूज आ गई है। हमारी बेबी इस दुनिया में आ गई है और वो क्या कमाल की लड़की है। हम इस वक्त इस खुशी को जाहिर नहीं कर सकते हैं। हम एक ब्लेस्ड पेरेंट्स बन गए हैं। प्यार, प्यार, प्यार आलिया और रणबीर।'

स्वागत में कोई कमी नहीं

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने नन्हे मेहमान के आने से पहले ही सारी तैयारियां पूरी कर ली थी ताकि उसके स्वागत में कोई कमी न रहें। खबरों के अनुसार आलिया भट्ट नवंबर के आखिरी सप्ताह या दिसंबर के पहले सप्ताह में मां बनने वाली थी। लेकिन पेट में दर्द होने के कारण वह आज ही मां बन गई हैं। आलिया भट्ट ने रिलायंस अस्पताल में अपनी डिलीवरी करवाई है। आपको बता दें कि ये अस्पताल मुंबई के गिरगांव में है। हाल ही में आलिया की गोदभराई की रस्में हुई थीं। इस सेरेमनी में कई सेलेब्स नजर आए थे। इस गोद भराई की कई फोटोज आलिया ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

Bigg Boss 16: बिग बॉस की प्राइज मनी से कम हुए 25 लाख रुपये, ये कंटेस्टेंट्स बनी वजह

2 महीने बाद प्रेग्नेंसी का ऐलान

बता दें आलिया ने शादी के 2 महीने बाद ही यानी कि 27 जून 2022 में अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। आलिया ने इंस्टाग्राम पर अस्पताल के बेड पर लेटे हुए सोनोग्राफी के एक पोस्ट के साथ अपने प्रेग्नेंट होने की जानकारी दी थी। जिसके बाद से ही फैंस नन्हे मेहमान के आने का इंताजार कर रहे थे।2017 में फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। फिर उसके बाद कपल ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। एक-दूसरे को 5 साल तक डेट करने के बाद उन्होंने इस साल शादी कर ली।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन