1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सेट पर देर से आते थे गोविंदा? अफवाहों पर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'किसके बाप के अंदर ताकत है...'

सेट पर देर से आते थे गोविंदा? अफवाहों पर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'किसके बाप के अंदर ताकत है...'

 Published : Oct 17, 2025 09:07 am IST,  Updated : Oct 17, 2025 09:12 am IST

गोविंदा ने फिल्म सेट पर देरी से आने की चल रही अफवाहों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनकी छवि पर बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि देरी किसी भी कारण से हो सकती है जो उनके नियंत्रण से बाहर है।

Govinda- India TV Hindi
गोविंदा Image Source : INSTAGRAM/@GOVINDA_HERONO1

बॉलीवुड स्टार गोविंदा एक बार फिर फिल्म सेट पर देरी से आने की चल रही अफवाहों और नकारात्मक खबर पर बात की। हाल ही में 'हीरो नंबर 1' एक्टर ने 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' के एक एपिसोड में शूटिंग पर देर से आने के लिए इंडस्ट्री में बदनाम किए जाने पर दुख व्यक्त किया। हालांकि, उनका कहना है कि ये सारी बातें सिर्फ उनकी छवि खराब करने के लिए कही जा रही है। इसके पहले भी कई बार गोविंदा को लेकर ऐसी खबरें आ चुकी है कि वह सेट पर समय पर नहीं आते हैं। अब लंबे समय बाद उन्होंने इस विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

सेट पर देर से आने पर गोविंदा ने दी सफाई

फिल्म सेट पर देर से पहुंचने की उनकी आदत के बारे में लंबे समय से चली आ रही अफवाहों, जिससे उनकी प्रोफेशनल लाइफ पर भी असर पड़ा रहा है। इसका जवाब देते हुए गोविंदा ने अपनी सफाई दी। उन्होंने कहा, 'मैं बदनाम हुआ हूं कि मैं टाइम पे नहीं आता। मैंने कहा किसके बाप के अंदर ताकत है कि वो 5 शिफ्ट करें और टाइम पे आए। पॉसिबल ही नहीं है, हो ही नहीं सकता। इतनी ज्यादा शूटिंग कैसे करेगा आदमी? यहां तो एक पिक्चर के अंदर थक जाते हैं लोग।'

सेट पर देरी से आना बना विवाद

गोविंदा ने कहा कि गपशप और मीडिया संस्थानों ने बार-बार इस मुद्दे को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया है और छोटी-मोटी देरी को भी सुर्खियां बना दिया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कभी-कभी देरी होती है, लेकिन उसके पीछे कुछ कारण होते थे। जैसे ट्रैफिक, शेड्यूल की कमी या कोई निजी कारण। उनका मानना ​​है कि आलोचना में उन पेशेवर चुनौतियों को ध्यान में नहीं रखा गया, जिनका सामना एक्टर अक्सर करते हैं। उन्होंने लोगों से अफवाहें फैलाने से पहले सोचने का भी आग्रह किया और इस बात पर जोर दिया कि फिल्म जगत में सहकर्मियों के बीच आपसी सम्मान होना चाहिए।

गोविंदा का हिट फिल्मी करियर

गोविंदा, जिनका असली नाम गोविंद अरुण आहूजा है। वह बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं, जो अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग और धांसू डांस के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 1980 और 1990 के दशक के अंत में 'इल्जाम' (1986), 'लव' 86 (1986) और 'इश्क में जीना इश्क में मरना' (1994) जैसी फिल्मों से सफलता हासिल की थी। उन्होंने डेविड धवन के साथ 'कुली नंबर 1', 'हीरो नंबर 1', 'राजा बाबू' और 'पार्टनर' जैसी हिट फिल्में की। उनकी आखिरी फिल्म 'रंगीला राजा थी', जो 2019 में रिलीज हुई थी।

ये भी पढे़ं-

Bigg Boss 19: अमाल मलिक ने फरहाना भट्ट पर किए भद्दे कमेंट, मांगनी पड़ी माफी, घरवाले भी हुए नाराज

सोनाक्षी सिन्हा ने प्रेग्नेंसी रूमर्स पर लगाया विराम, तस्वीरें शेयर कर बताया सच

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन