1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद गोविंदा की पहली झलक आई सामने, बताया कैसा है हाल

अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद गोविंदा की पहली झलक आई सामने, बताया कैसा है हाल

 Reported By: Saket Rai Edited By: Himanshi Tiwari
 Published : Oct 04, 2024 01:15 pm IST,  Updated : Oct 04, 2024 01:51 pm IST

अभिनेता गोविंदा को आज, 4 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे क्रिटिकेयर अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने हेल्थ अपडेट देते हुए बताया कि अब गोविंदा की हालत में सुधार हो रहा है और उन्हें छह सप्ताह तक आराम करने की सलाह दी गई है।

govinda- India TV Hindi
गोविंदा को अस्पताल से मिली छुट्टी Image Source : INDIA TV

दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा को इस सप्ताह की शुरुआत में हुई एक दुर्घटनावश गोली लगने की घटना के बाद आज, 4 अक्टूबर को मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। बॉलीवुड के 'हीरो नंबर 1' जो अपने डांस और बेहतरीन भूमिकाओं के लिए मशहूर उन्हें मंगलवार, 1 अक्टूबर की सुबह उनके लाइसेंसी रिवॉल्वर से उन्हें गलती से पैर में गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह घटना सुबह करीब 4:45 बजे हुई थी जब गोविंदा कोलकाता के लिए रवाना होने के लिए तैयारी कर रहे थे। गोविंदा की पत्नी सुनीता ने भी उनकी हेल्थ अपडेट फैंस को दी है।

डिस्चार्ज होने के बाद गोविंदा की पहली झलक

मुंबई के क्रिटीकेयर अस्पताल में 3 भर्ती रहने के बाद गोविंदा को अब छुट्टी मिल गई है। गोविंदा को हॉस्पिटल 1 बजे डिस्चार्ज कर दिया गया है। वहीं अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद गोविंदा की पहली झलक भी सामने आ चुका है। वह रेड कलर की कार से अपनी पत्नी सुनीता संग घर की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। उन्हें देखने के लिए अस्पताल के बाहर उनके फैंस की भीड़ देखने को मिल रही है। अस्पताल से बाहर आकर गोविंदा अपने फैंस और पैपराजी से रूबरू हुए और हाथ जोड़कर आभार व्यक्त किया।

गोविंदा का कैसा है हाल

वहीं सुनीता आहूजा के बाद अब गोविंदा ने अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद सभी को अपनी हेल्थ अपडेट दी थी। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा,' आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद... अब मैं ठीक हो गया हूं। आप सभी ने मेरे लिए जो दुआ कि थी उसके लिए मैं आप सभी का हाथ जोड़कर आभार व्यक्त करता हूं।' इसके पहले गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा कहा था कि, 'घर पर डॉक्टर ने 6 हफ्ते का बेडरेस्ट करने को कहा है, तो हम ज्यादा किसी से नहीं मिल पाएंगे क्योंकि इन्फेक्शन होने का डर है।'

ये था पूरा मामला

बता दें, गोविंदा कोलकाता जाने के लिए तैयारी कर रहे थे। वहां के लिए निकलने से पहले वो पैकिंग कर रहे थे। कपड़े रखते हुए ही उनकी बंदूक नीचे गिरी और उनके पैर के निचले हिस्से में गोली लग गई। इस दौरान उनका नौकर मौजूद था। एक्टर का काफी खून बह चुका था, जब उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन