आज जन्माष्टमी का दिन है और शहर से लेकर गांव तक सभी जश्न में डूबे हैं। मंदिरों में भीड़ लगी है और लोग पूजा करने के लिए पहुंच रहे हैं। फिल्मी सितारे भी इस काम में आगे रहते हैं। बॉलीवुड स्टार गोविंदा भी इस खास दिन पर मंदिर पहुंचे थे। यहां गोविंदा ने भगवान की शरण में माथा टेका और आर्शीवाद लिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में गोविंदा इस शुभ अवसर का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। क्लिप में वह लाल कुर्ता-पायजामा और गले में बेज रंग की शॉल डाले इस्कॉन मंदिर गए। अभिनेता को जुहू स्थित मंदिर में प्रवेश करने से पहले अपनी कार से बाहर निकलते, दर्शन करते और बाद में वापस जाने से पहले मंदिर के पंडितों और अन्य सदस्यों से बातचीत करते हुए देखा गया। उनके वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए, प्रशंसकों ने खुशी के संदेश भेजे। एक ने लिखा, राधे राधे। एक अन्य ने लिखा, 'कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं।' अन्य ने दिल और हाथ जोड़े हुए इमोजी बनाए।
दही हांडी समारोह में गोविंदा
बाद में गोविंदा दही हांडी समारोह में शामिल होने गए, जहां उन्हें एकनाथ शिंदे, शरद केलकर और अन्य लोगों के साथ आनंद लेते देखा गया। वीडियो में उन्हें अपने चिरपरिचित अंदाज में थिरकते हुए देखा जा सकता है, जबकि उनके प्रशंसक उनका उत्साहवर्धन करते हैं और उन्हें रिकॉर्ड करते हैं। भारी बारिश के बीच, गोविंदा आरामदायक काली टी-शर्ट और मैचिंग जींस में बेफिक्र दिख रहे थे।
2019 में फिल्म रंगीला राजा में दिखे थे गोविंदा
गोविंदा की आखिरी उपस्थिति 2019 में फिल्म रंगीला राजा में थी, जिसमें सह-कलाकार शक्ति कपूर, दिगंगना सूर्यवंशी, प्रेम चोपड़ा और अन्य थे। इस बीच, गोविंदा तब सुर्खियों में आ गए जब उन्होंने कहा कि प्रशंसित हॉलीवुड फिल्म निर्माता जेम्स कैमरन ने अपने सुपरहिट ड्रामा अवतार में मुख्य भूमिका के लिए उनसे संपर्क किया था। उन्होंने यहां तक दावा किया कि निर्देशक ने उन्हें इस भूमिका के लिए भारी भरकम फीस की पेशकश की थी, जिसे उन्होंने अस्वीकार कर दिया। बाद में, उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने उओरफ़ी जावेद के यूट्यूब चैनल पर इन दावों पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। इसका जवाब देते हुए, सुनीता ने साझा किया, 'अरे यार, मुझे तो नहीं पता ये कब ऑफर हुआ। 40 साल तो मुझे हो गए हैं गोविंदा के साथ। वो अवतार का निर्देशक-निर्माता कब आया, मुझे नहीं मालूम।'