1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'सोनाली बेंद्रे ही बच गई बस', सुनीता आहूजा ने शेयर किया गोविंदा का सीक्रेट, कही ये बात

'सोनाली बेंद्रे ही बच गई बस', सुनीता आहूजा ने शेयर किया गोविंदा का सीक्रेट, कही ये बात

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Sep 11, 2025 07:43 pm IST,  Updated : Sep 12, 2025 01:21 pm IST

सुनीता आहूजा और सुपरस्टार गोविंदा इन दिनों अपने तलाक की अफवाहों के कारण चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उनसे गोविंदा और सोनाली ब्रेंद्रे की बॉन्ड को लेकर सवाल किया गया, जिस पर सुनीता ने कुछ ऐसा कहा की वह फिर सुर्खियों में आ गईं।

Govinda, Sunita Ahuja- India TV Hindi
गोविंदा-सुनीता आहूजा Image Source : INSTAGRAM/@OFFICIALSUNITAAHUJA

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने हाल ही में फीमेल को-स्टार्स के साथ उनके बॉन्ड के बारे में कुछ फनी किस्से शेयर किए। इसके बाद से वह सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में हैं। टीवी के नए रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' के एक एपिसोड में सुनीता आहूजा टेलीविजन के लोकप्रिय जोड़ियों के साथ खूब मस्ती करती नजर आईं। इस दौरान उन्होंने अपने पति को लेकर मजेदार खुलासा किया कि सोनाली बेंद्रे फिल्म इंडस्ट्री की इकलौती ऐसी एक्ट्रेस थीं, जिनके साथ गोविंदा ने कभी फ्लर्ट नहीं किया। यह सुन 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस सोनाली भी हंस पड़ीं।

सोनाली बेंद्रे संग कैसी है सुनीता आहूजा की बॉन्ड?

सुनीता शो में गेस्ट जज के तौर पर अपने एक्सपीरियंस शेयर करते नजर आईं। ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'पति पत्नी और पंगा में पुरानी यादों को फिर से ताजा करने का मौका मिला। मुझे गोविंदा के गानों पर फिर से डांस करके बड़ा मजा आया। वहीं, होस्ट और मेरी दोस्त सोनाली के साथ भी काफी एंजॉय किया।' उन्होंने आगे कहा, 'सोनाली के साथ वह समय बिताना बेहद खास था। हम खूब हंसे और अतीत के उन सभी मजेदार पलों को याद किया जो आज भी हमारे दिलों के बहुत करीब हैं।'

गोविंदा ने इस एक्ट्रेस से कभी नहीं किया फ्लर्ट

सुनीता आहूजा ने शो में अपने पति के बारे में भी खुलकर बात की और उनकी तारीफ करते हुए कहा, 'मैंने बहुत बार कहा है कि गोविंदा ने कई एक्ट्रेस के साथ फ्लर्ट किया होगा, लेकिन सोनाली ही बच गई बस! वह एकमात्र ऐसी एक्ट्रेस थीं, जिनसे उन्होंने कभी फ्लर्ट करने की कोशिश नहीं की।' सुनीता ने आगे कहा, 'दरअसल, गोविंदा ने सोनाली को फिल्म आग में बड़ा ब्रेक दिया था और वह अक्सर कहते थे कि जब मैं यंग थी तो मैं उन्हें सोनाली की याद दिलाती थी।'

गोविंदा संग तलाक पर सुनीता ने तोड़ी चुप्पी

सुनीता ने हाल ही में उन खबरों को खारिज किया जिनमें दावा किया गया था कि उन्होंने गोविंदा से तलाक के लिए अर्जी दी है। जी हां, इस शो में जब अभिषेक कुमार ने उनसे कहा, 'आप उन लोगों से क्या कहा चाहती हैं जो आपके और गोविंदा सर के बारे में इस तरह की खबरें फैला रहे हैं।' इस पर जवाब देते हुए सुनीता आहूजा ने कहा, '40 साल कम होते हैं क्या... शादी में हर किसी से छोटी-बड़ी गलती होती है तो ऐसे में हमें एक-दूसरे को माफ कर देना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए। मेरी और गोविंदा की शादी कभी नहीं टूट सकती।'

ये भी पढ़ें

गोविंदा-अमिताभ बच्चन की हीरोइन, बैंकर से शादी के बाद छोड़ा देश, 25 साल बाद आई वापस, बताई वजह

गोविंदा की भांजी ने दोबारा रचाई शादी, शिव-पार्वती ने इस प्राचीन मंदिर में लिए फेरे, पति ने एक्ट्रेस के छुए पैर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन