1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Happy Birthday Kailash Kher : 14 साल में छोड़ा था कैलाश खेर ने घर, महज इतनी थी उनकी पहली कमाई

Happy Birthday Kailash Kher : 14 साल में छोड़ा था कैलाश खेर ने घर, महज इतनी थी उनकी पहली कमाई

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Jul 07, 2022 06:49 am IST,  Updated : Jul 07, 2022 11:13 am IST

कैलाश खेर का आज जन्‍मदिन है। कैलाश खेर ने बचपन में अपने पिता से ही संगीत की शिक्षा ली थी।

happy birthday Kailash Kher - India TV Hindi
happy birthday Kailash Kher

बॉलीवुड के मशहूर गायक कैलाश खेर का आज जन्‍मदिन है। कैलाश खेर वह गायक हैं जिनका गाने सुनते ही लोग उसे गुनगुनाने लगते हैं । कैलाश खेर को इंडस्ट्री में लोकप्रियता हासिल करने में बहुत कठिनाईयों का सामना करना पड़ा था, लेकिन आज वो दिन है जब कैलाश खेर अपनी सुरीली आवाज से लोगों को दीवाना बना दिया है। 

कैलाश खेर का जन्म उत्तरप्रदेश के मेरठ शहर में हुआ था। कैलाश खेर ने बचपन में अपने पिता से ही संगीत की शिक्षा ली थी। उनके पिता पंडित मेहर सिंह खेर पुजारी थे और अक्सर घरों में होने वाले इवेंट में ट्रेडिशनल फोक गाया करते थे। उनके पिता एमेच्योर म्यूजिशियन थे। 14 वर्ष की उम्र में वह अपने घर से निकल गए थे। घर छोड़ने के बाद वह ऋषिकेश आकर बस गए थे, और गंगा तट पर साधु संतों के साथ मिलकर भजन मंडली में हिस्सा लिया करते थे। कैलाश खेर क्लासिकल और फोक म्यूजिक की पढ़ाई करना चाहते थे। उन्होंने दिल्ली में म्यूजिक क्लास ज्वाइन कर ली और वहीं शाम की शिफ्ट में 150 रुपए प्रति सेशन के हिसाब से बच्चों को म्यूजिक सिखाते थे। उन्होंने संगीत भारती और गंधर्व महाविद्यालय जैसे संस्थानों से संगीत सीखा।

व्यवसाय में नुकसान 

कैलाश खेर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह 1999 में हैंडीक्राफ्ट बिजनेस करते थे। उन्हें व्यवसाय में बड़ा नुकसान झेला पड़ा था, जिसके बाद उनके जीवन में एक समय ऐसा आ गया था की उन्होंने आत्महत्या करने का मन बना लिया था।  

पहले गाने के लिए मिले थे 5 हजार रूपए

कैलाश खेर ने 2001 में मुंबई आकर अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद नक्षत्र डायमंड्स के लिए कैलाश खेर से जिंगल गाने के लिए कहा गया था, लेकिन बाद में वह जिंगल किसी और की आवाज में तैयार किया गया। हालांकि, उन्हें इस गाने के लिए 5 हजार रुपये जरूर दिए गए थे।

कैलाश खेर ने लगभग 700 से ज्यादा गानों में अपनी आवाज दी है। उनके कुछ लोकप्रिय गाने : 

  • तेरी दीवानी: यह गाना कैलाश के सबसे लोकप्रिय गानों में से है।

  • अर्जियां : दिल्ली 6 का यह गाना बॉलिवुड के बेहतरीन क्लासिक सॉन्ग्स में से एक है।
  • अल्लाह के बंदे हसदे : यह ऐसा गाना है जिसे हर आयु के लोद पसंद करते हैं। यह गाना बेहद सुकून भरा है।

  • या रब्बा : सलाम-ए-इश्क का यह गाना बेहतरीन सैड सॉन्ग्स में से एक है

  • पिया घर आवेंगे : कैलाश खेर ने यह गाना अपने पिता के मृत्यु के बाद गाया था। इस गाने के साथ उनका बेहद लगाव है।
  • यूं ही चला चल : ए आर रहमान के संगीत वाला यह गाना कैलाश के सबसे अच्छे गानों में से एक है।
  • संइया :  यह एक अलबम गाना है। जिसे बहुत लोग पसंद करते हैं।  
  • चांद सिफारिश : फना मूवी का यह गाना कैलाश और शान ने गाया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन