1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Har Ghar Tiranga Abhiyan: अमिताभ बच्चन-सलमान खान सहित इन बॉलीवुड स्टार्स ने अपने घर पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज

Har Ghar Tiranga Abhiyan: अमिताभ बच्चन-सलमान खान सहित इन बॉलीवुड स्टार्स ने अपने घर पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज

 Written By: Namrata Dubey, Edited By: Sushma Kumari
 Published : Aug 13, 2022 05:11 pm IST,  Updated : Aug 13, 2022 05:13 pm IST

Har Ghar Tiranga Abhiyan: आमिर खान, ऋतिक रोशन, सलमान खान, अमिताभ बच्चन, कंगना रनौत सहित इन बॉलीवुड स्टार्स ने मुंबई में अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया

Har Ghar Tiranga Abhiyan- India TV Hindi
Har Ghar Tiranga Abhiyan Image Source : NAMRATA DUBEY

Har Ghar Tiranga Abhiyan: इस साल 15 अगस्त को आजादी के 75 साल पूरे होने जा रहे हैं। ऐसे में इस अवसर पर भारत सरकार ने 'हर घर तिरंगा' (Har Ghar Tiranga Abhiyan)अभियान शुरू किया है। इस अभियान में हर आम से खास ने हिस्सा लिया है। किसी ने अपने आलीशान घर के दरवाजे पर तो किसी ने समंदर किनारे की बालकनी पर तिरंगा लगाया है। ऐसे में मुंबई के जुहू से लेकर बांद्रा तक हर सितारों  ने अपने घर पर तिरंगा लगाया है। आइए एक नजर डालते हैं उनकी तस्वीरों पर। 

अमिताभ बच्चन के जनक बंगलो के गेट पर तिरंगे लगाए गए हैं। बिग बी के घर के पास ही धर्मेंद्र का घर है जहां 'हर घर तिरंगा' मुहिम के तहत तिरंगे से सजाया गया है।

 Tricolour at  Amitabh Bachchan's residence
Image Source : NAMRATA DUBEYTricolour at Amitabh Bachchan's residence
 

Tricolour at Dharmendra's residence
Image Source : NAMRATA DUBEYTricolour at Dharmendra's residence

जय वीरू के बाद जितेंद्र भी पीछे नहीं है लीजेंड एक्टर जितेंद्र का आलीशान बंगला कृष्ण जुहू में स्थित है जहा तिरंगे को घर के दरवाजे पर लगाया गया है।

Tricolour at Jeetendra's residence
Image Source : NAMRATA DUBEYTricolour at Jeetendra's residence

मिस्टर इंडिया अनिल कपूर के बंगले पर न सिर्फ तिरंगे लगाए गए हैं,बल्कि तिरंगे की रोशनी वाली लाइट्स भी लगाई गई है ताकि आजादी के अमृत महोत्सव पर उनका घर सबसे खूबसूरत लगे। 

Tricolour and Tricolour lights at Anil Kapoor's residence
Image Source : NAMRATA DUBEYTricolour and Tricolour lights at Anil Kapoor's residence

हीरो नंबर 1 गोविंदा के जल दर्शन इमारत में न सिर्फ गेट पर बल्कि हर खिड़की पर तिरंगे लगे हैं।

Tricolour at Govinda's residence
Image Source : NAMRATA DUBEYTricolour at Govinda's residence

गोविंदा के पड़ोसी अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन इनके यहां 18 तिरंगे लगे हैं। यहां प्राइम बीच अप्रार्टमेंट में ना सिर्फ खिड़की, दरवाजे पर बल्कि मिली जानकारी के अनुसार, अक्षय और ऋतिक ने अपने घर के दरवाजे पर भी तिरंगा लगाया है। 

Tricolour at Akshay Kumar's residence
Image Source : NAMRATA DUBEYTricolour at Akshay Kumar's residence

Tricolour at Hrithik Roshan's residence
Image Source : NAMRATA DUBEYTricolour at Hrithik Roshan's residence

जुहू से कुछ किलोमीटर की दूरी पर बांद्रा है जहा सलमान खान और आमिर खान जैसे बड़े सितारे एक दूसरे के आस पास ही रहते हैं और उन्होंने अपने देश के अमृत महोत्सव के पर्व को गर्व से मानते हुए अपने घर पर तिरंगा लगाया है। 

सलमान के गैलेक्सी अप्रार्टमेंट पर तिरंगा है। इतना ही नहीं उनके घर की हर खड़की पर तिरंगा है। 

Tricolour at Salman Khan's Galaxy Apartments
Image Source : NAMRATA DUBEYTricolour at Salman Khan's Galaxy Apartments

आमिर खान ने अपने घर पर तिरंगा लगाया है जिसकी तस्वीर भी सामने आई है। 

National flag waves behind Aamir Khan at his residence
Image Source : NAMRATA DUBEYNational flag waves behind Aamir Khan at his residence

रणबीर के घर के सामने ही कंगना रनौत का दफ्तर है जहां तिरंगा खूब सजा हुआ है लहरा रहा है ।

Tricolour at Kangana Ranaut's residence
Image Source : NAMRATA DUBEYTricolour at Kangana Ranaut's residence

शिल्पा शेट्टी ने भी इस मुहिम को फॉलो किया है और अपने घर पर तिरंगा लगाया गया है। 

Tricolour at Shilpa Shetty's residence
Image Source : NAMRATA DUBEYTricolour at Shilpa Shetty's residence

 

 

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन