1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्रिकेट का किंग अब फिल्मों में उड़ाएगा गर्दा, सुपरहिट बल्लेबाजों के उड़ा चुके हैं डंडे, अब रिलीज किया पोस्टर

क्रिकेट का किंग अब फिल्मों में उड़ाएगा गर्दा, सुपरहिट बल्लेबाजों के उड़ा चुके हैं डंडे, अब रिलीज किया पोस्टर

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Nov 06, 2024 04:17 pm IST,  Updated : Nov 06, 2024 04:17 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज रहे हरभजन सिंह अब फिल्मी सफर शुरू कर रहे हैं। हरभजन अपनी फिल्म 'सेवियर' में अहम किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। हरभजन सिंह ने बुधवार को इसका पोस्टर भी रिलीज कर दिया है।

Harbhajan Singh- India TV Hindi
हरभजन सिंह Image Source : INSTAGRAM

भारतीय विश्वकप विजेता क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह को कौन नहीं जानता। अपनी गुगली बॉलिंग से दुनियाभर के सुपरहिट बल्लेबाजों में खौफ भरने वाले हरभजन सिंह ने डेढ़ दशक तक लोगों के दिलों पर राज किया है। भारतीय क्रिकेट टीम के साथ खेलकर कई मुकाबले जिताने वाले हरभजन सिंह अब फिल्मी दुनिया में अपनी पारी की शुरुआत के लिए तैयार हैं। हरभजन अब फिल्मी पर्दे पर अपना प्रदर्शन करते नजर आने वाले हैं। हरभजन सिंह की फिल्म 'सेवियर' का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। हरभजन सिंह ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर इस फिल्म का पोस्टर शेयर किया है।

इस फिल्म में हरभजन सिंह अपने गले में डॉक्टर वाला स्टेथोस्कोप लगाए नजर आ रहे हैं। हरभजन ने इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा, 'डायरेक्टर जॉन और उनकी टीम के साथ काम करके काफी मजा आया। फिल्म सेवियर एक मजेदार मनोरंजन कहानी होने वाली है। तैयार हो जाइये।' इस फिल्म में हरभजन सिंह भी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं। 

क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी रहे हैं हरभजन सिंह

हरभजन सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज रहे हैं। हरभजन सिंह ने करीब 1 दशक तक अपनी बॉलिंग से राज किया है। दुनियाभर के स्टार बल्लेबाज भी हरभजन सिंह की गेंदबाजी से खौफ खाते रहे हैं। हालांकि हरभजन सिंह ने कुछ साल पहले सन्यास ले लिया था। इसके बाद से क्रिकेट के दूसरे कामों में व्यस्त रहते हैं। हरभजन सिंह अक्सर क्रिकेट के टूर्नामेंट्स में कॉमेंट्र बॉक्स में भी नजर आते रहते हैं। अब हरभजन सिंह ने फिल्मी दुनिया में भी अपनी नई पारी की शुरुआत की है। 

पत्नी है ग्लैमर की दुनिया की क्वीन

हरभजन सिंह भले ही क्रिकेट की दुनिया के परिंदें हों, लेकिन उनकी पत्नी गीता बसरा ग्लैमर की दुनिया में ही रहती हैं। हरभजन सिंह की पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं और ब्रिटिश मॉडल भी रह चुकी हैं। गीता बसरा ग्लैमर की दुनिया का बड़ा नाम हैं। हरभजन सिंह ने गीता बसरा से 2015 में शादी रचाई थी। इससे पहले दोनों कुछ समय तक एक दूसरे को डेट करते रहे। अब अपनी पत्नी की तरह हरभजन सिंह भी फिल्मी दुनिया में नाम कमाने निकले हैं। हरभजन सिंह की फिल्म 'सेवियर' जल्द ही रिलीज होने वाली है। हालांकि अभी तक रिलीज की तारीख का खुलासा नहीं हुआ है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन