1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'आई लाइक यू', हार्दिक पांड्या की पूर्व पत्नी ने मनाया नए साल का जश्न, बोलीं- 'प्यार की उम्मीदें जागीं'

'आई लाइक यू', हार्दिक पांड्या की पूर्व पत्नी ने मनाया नए साल का जश्न, बोलीं- 'प्यार की उम्मीदें जागीं'

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Jan 01, 2025 12:19 pm IST,  Updated : Jan 01, 2025 12:31 pm IST

साल 2024 अब अलविदा कह चुका है और 2025 का जोरदार स्वागत हो रहा है। हर्दिक पांड्या की एक्स वाइफ नताशा ने भी 2024 को खास अंदाज में गुडबाय कहा है। साथ ही नताशा ने साल 2024 को जिंदगी के कई सबक सिखाने के लिए शुक्रिया भी कहा है।

Natasa Stankovic- India TV Hindi
नताशा स्तांकोविक Image Source : INSTAGRAM

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या अपनी पत्नी नताशा स्तांकोविक के साथ तलाक को लेकर सुर्खियों में रहे। हार्दिक और नताशा का बीते साल 2024 में तलाक हो गया था। अब तलाक के बाद नताशा ने साल 2024 के साथ पुरानी यादों को भी अलविदा कह दिया है। नताशा ने नए साल के स्वागत में कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। नताशा ने लिखा, '2024 मुझे आप बहुत पसंद आए, आपने मुझे बहुत कुछ सिखाया और इसके लिए मैं आभारी हूं, मैं प्रार्थना करती हूं कि 2025 शांति, खुशी और प्यार लाए।' 

तलाक के बाद खूब ट्रोल हुईं नताशा

बता दें कि 2024 नताशा के लिए आसान नहीं था। एक्ट्रेस अपने क्रिकेटर पति हार्दिक पंड्या से अलग हो गई थीं। मई 2020 में शादी के बंधन में बंधे और फरवरी 2023 में हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों के अनुसार अपनी शादी को तोड़ने का फैसला कर लिया। उनके अलग होने के बाद नताशा स्तांकोविक को सोशल मीडिया पर कई लोगों ने बेरहमी से ट्रोल किया था। नवंबर में नताशा ने हार्दिक से अलग होने के बाद अपने जीवन के बारे में बात की और बताया कि कैसे वह अपने बेटे की वजह से अभी भी पंड्या के साथ 'परिवार' हैं। 'हम (हार्दिक और मैं) अभी भी एक परिवार हैं। हमारा एक बच्चा है और दिन के अंत में वह बच्चा हमेशा हमारे लिए एक परिवार बनेगा। मैंने वैसे भी ऐसा नहीं किया है क्योंकि अगस्त्य को माता-पिता दोनों के साथ रहना है। 10 साल हो गए हैं और मैं हर साल इसी समय सर्बिया वापस जाती हूं।'

कौन हैं नताशा स्तांकोविक?

4 मार्च 1994 को सर्बिया में जन्मी नताशा पेशे से एक एक्ट्रेस और डांसर हैं। नताशा और हार्दिक की दोस्ती 5 साल पहले हुई थी। दोनों ने कुछ साल दोस्ती और प्यार के बाद रिलेशनशिप में रहे। इसके बाद दोनों ने 31 मई 2020 को शादी की थी। शादी के बाद दोनों का एक बेटा भी हो गया। हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका। करीब 3 साल की शादी के बाद 2024 में दोनों ने तलाक ले लिया। नताशा बॉलीवुड फिल्मों और गाने के वीडियोज में काम करती रहती हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन