भारतीय क्रिकेट टीम ने गुरुवार को इतिहास रचते हुए टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को मात देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 30000 से अधिक दर्शकों की मौजूदगी में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने जीत दर्ज की, जहां रविवार को अहमदाबाद में उनका सामना न्यूजीलैंड से होगा। इस हाई-प्रोफाइल मैच में स्टैंड्स के भीतर हार्दिक पांड्या की पार्टनर अभिनेत्री माहिका शर्मा और हार्दिक के बेटे अगस्त्य ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। दोनों के बीच प्यार भरे तालमेल की झलकियां लोगों को देखने को मिली। माहिका का अगस्त्य के लिए प्यार भी देखने को मिला।
मैच के दौरान एक दिलचस्प वाकया तब हुआ जब हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी कर रहे थे। संजू सैमसन की 89 रनों की पारी की बदौलत भारत एक विशाल स्कोर की ओर बढ़ रहा था, तभी हार्दिक ने क्रीज पर आकर दो शानदार छक्कों के साथ टीम का स्कोर 250 के पार पहुंचाया। हालांकि आखिरी ओवर में एक अतिरिक्त रन चुराने के प्रयास में हार्दिक आउट हो गए। अपने पिता के आउट होने और उनके शॉट सिलेक्शन से नन्हे अगस्त्य काफी नाराज दिखे। लाइव ब्रॉडकास्ट में कैद हुए दृश्यों में अगस्त्य को गुस्से में अपने पिता को फ्लिक शॉट के लिए डांटते हुए देखा गया, जिसे देखकर पास खड़ीं माहिका शर्मा भी हैरान रह गईं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जहां फैंस अगस्त्य के क्रिकेटिंग सेंस की तारीफ कर रहे हैं।
इसके अलावा भी कई झलकियां सामने आईं हैं, जिनमें माहिका और अगस्त्य के बीच प्यारा बॉन्ड देखने को मिला। माहिका अगस्त्य का हाथ थामे दिखीं। इतना ही नहीं माहिका उन्हें स्टैंड में संभालती दिखीं और अगस्त्य भी माहिका की हर बात ध्यान से सुन और मान रहे थे। इसे देखकर फैंस माहिका के साथ ही अगस्त्य की तारीफ कर रहे हैं। कई लोग मां नताशा की परवरिश की भी तारीफ कर रहे हैं। इनमें एक्ट्रेस माही गिल का नाम भी शामिल हैं। उन्होंने एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'ऐसी ही खूबसूरत दुनिया नजर आती है, जहां एक बच्चे को नफरत करना नहीं बल्कि प्यार करना सिखाया जाता है, नताशा आप एक मां के रूप में कमाल का काम कर रही हैं।'

हार्दिक पांड्या का निजी जीवन पिछले कुछ वर्षों में काफी चर्चा में रहा है। अपनी पूर्व पत्नी नताशा स्टेनकोविक से 2024 में तलाक के बाद हार्दिक और नताशा अब अगस्त्य की को पेरेंटिंग कर रहे हैं। साल 2025 में हार्दिक ने मॉडल और अभिनेत्री माहिका शर्मा को डेट करना शुरू किया और इस साल की शुरुआत में सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को आधिकारिक कर दिया। मैदान पर बल्लेबाजी में जल्दी आउट होने के बावजूद, हार्दिक ने गेंदबाजी में अपनी कसर पूरी की। उन्होंने मैच के नाजुक मोड़ पर 19वां ओवर फेंकते हुए सैम कुरेन का महत्वपूर्ण विकेट चटकाया और भारत की जीत सुनिश्चित की।
ये भी पढ़ें: बेटे अकाय और बेटी वामिका संग फुर्सत के पल बिता रहे विराट कोहली-अनुष्का, सामने आया क्यूट मोमेंट
संपादक की पसंद