1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Harleen Sethi ने एक्स ब्वॉयफ्रेंड Vicky Kaushal पर कसा तंज? यूजर बोले- 'मूव ऑन'

Harleen Sethi ने एक्स ब्वॉयफ्रेंड Vicky Kaushal पर कसा तंज? यूजर बोले- 'मूव ऑन'

 Written By: Sweety Gaur @sweety_gaur
 Published : Jun 13, 2022 07:21 am IST,  Updated : Jun 13, 2022 10:55 am IST

एक्ट्रेस हरलीन सेठी अपने दिल की बात को खुलकर सभी के सामने रखने में यकीन रखती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं । इसी बीच हरलीन का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर हर तरफ छाया हुआ है।

Harleen Sethi Post- India TV Hindi
Harleen Sethi Post Image Source : INSTAGRAM/ ITSHARLEENSETHI

Highlights

  • हरलीन सेठी का एक्स ब्वॉयफ्रेंड विक्की कौशल पर कटाक्ष
  • सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एक्ट्रेस ने ली विक्की पर चुटकी

एक्ट्रेस हरलीन सेठी (Harleen Sethi ) अब किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर एक अलग मुकाम हासिल किया है। विक्की कौशल संग ब्रेकअप के बाद उन्होंने अपनी जिंदगी की नई शुरूआत भी की है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने फैंस के साथ अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। 

इसी बीच हरलीन का एक पोस्ट काफी सुर्खियों में बना हुआ है। पोस्ट को पढ़ने के बाद हर कोई यही अंदाजा लगा रहा है कि एक्ट्रेस का इशारा उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड विक्की कौशल की ओर है। जिनपर वो तंज कस रही है। दरअसल हाल ही में हरलीन ने अपना एक फोटो शेयर किया है, जिसका कैप्शन मिस्टर कौशल की ओर इशारा करता नजर आ रहा है। 

शेयर की गई तस्वीर में हरलीन सेठी ने पर्पल कलर के ट्रैकसूट में नजर आ रही है। लेकिन तस्वीर से ज्यादा इसके कैप्शन ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। जिसमें लिखा है, 'मेरे बॉयफ्रेंड की तुलना में सड़कों में अधिक गहराई है, आउटफिट: बॉयफ्रेंड का ट्रैक सूट', इसके साथ हरलीन ने हंसने वाली इमोजी भी लगाई हैं। हरलीन के कैप्शन से ऐसा लग रहा है कि उन्होंने अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड पर तंज कसा है। 

हांलाकि इस पोस्ट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स हरलीन को मूव ऑन करने की सलाह दे रहे हैं। अब भले ही विक्की कौशल कैटरीना कैफ संग शादी कर अपनी जिंदगी के खूबसूरत पलों को जी रहे हो। लेकिन एक वक्त था जब विक्की और हरलीन के प्यार के चर्चे पूरे बॉलीवुड गलियारे में छाए हुए थे। दोनों की नजदीकियां 2019 में बढ़ी थीं, जिसके बाद अक्सर दोनों को एक दूसरे के साथ स्पॉट किया जाता था।  

फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' की स्क्रीनिंग के बाद विक्की कौशल ने दोनों की साथ में तस्वीर भी शेयर की थी। विक्की संग ब्रेकअप के बाद हरलीन पूरी तरह से टूट गई थी। उन्होंने अपनी तकलीफ को जाहिर करते हुए एक पोस्ट भी लिखा था। फिलहाल हरलीन एक नई शुरूआत कर चुकी हैं। 

ये भी पढ़िए - 

जानिए Ajay Devgn की बेटी न्यासा लंदन में किसके साथ मना रही हैं छुट्टियां? तस्वीरें हो रही हैं वायरल

नयनतारा-विग्नेश ने तोड़े तिरुपति मंदिर के नियम, नोटिस मिलने पर नए-नवेले जोड़े ने मांगी माफी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन