1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक्टिंग ही नहीं राजनीति में भी माहिर, पर्दे की बसंती जिसने लगातार 3 बार जीता सांसद का चुनाव, सलाम ठोकते हैं बड़े-बड़े नेता

एक्टिंग ही नहीं राजनीति में भी माहिर, पर्दे की बसंती जिसने लगातार 3 बार जीता सांसद का चुनाव, सलाम ठोकते हैं बड़े-बड़े नेता

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Oct 16, 2025 06:00 am IST,  Updated : Oct 16, 2025 03:47 pm IST

हेमा मालिनी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं और खास मौके पर फैन्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई भेजी है। हेमा मालिनी उन चंद हस्तियों में शामिल हैं जिन्होंने सिनेमाई दुनिया पर राज किया और फिर लगातार 3 बार सांसद का चुनाव जीतीं।

Hema Malini- India TV Hindi
हेमा मालिनी Image Source : INSTAGRAM@DREAMGIRLHEMAMALINI

बॉलीवुड एक्ट्रेस रहीं हेमा मालिनी बीते 20 साल से राजनीति में हैं। करीब 5 साल पहले 2020 में हेमा मालिनी ने फिल्म 'शिमला मिर्ची' में आखिरी बार एक्टिंग की थी। आज हेमा मालिनी अपना 77 साल की हो गई हैं और जन्मदिन के इस खास मौके पर फिल्मी सितारों समेत सियासी दिग्गजों ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। साथ ही फैन्स ने भी सोशल मीडिया पर उनकी फिल्मों के पुराने किरदारों को शेयर कर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। सिनेमा से लेकर सियासी दुनिया पर राज करने वाली हेमा मालिनी के जन्मदिन पर जानते हैं उनकी जिंदगी की कहानी। 

करिश्माई रहा सिनेमाई सफर

आज ही दिन यानी 16 अक्तूबर 1948 को तमिलनाडू के त्रिचि में जन्मी हेमा मालिनी ने अपने करियर में 174 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। बॉलीवुड में एक दौर था जब वे टॉप हीरोइन्स की सूची में टॉप करती थीं। साल 1965 में 'पांडवा वनवासम' नाम की फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाली हेमा मालिनी ने चंद कहानियों के जरिए ही लोगों के दिलों में जगह बना ली। इसके बाद जहां प्यार मिले, वारिस, सपनों का सौदागर, अभिनेत्री, तुम हसीन मैं जवां, जॉनी मेरा नाम, शराफत, आंसू और मुस्कान, अंदाज, तेरे मेरे सपने और नया जमाना जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा दिखाया। 70 के दशक में हेमा मालिनी बॉलीवुड की क्वीन बन गई थीं। हेमा मालिनी ने 70 के दशक में अपनी अदाकारी का स्वर्णिम दौर जिया है। बॉलीवुड इतिहास की सबसे पॉपुलर फिल्म 'शोले' ने हेमा मालिनी को बसंती के नाम से मशहूर कर दिया। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान धर्मेंद्र की भी उनके साथ नजदीकियां बढ़ीं और बाद में दोनों ने शादी कर ली। अब तक हेमा मालिनी ने 174 फिल्मों में काम किया है। 

सिनेमा के साथ जारी रहा सियासी सफर

हेमा मालिनी शुरू से ही भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा की रहीं हैं और 2003 में राज्य सभा की सदस्य चुनी गईं। इसके बाद कई सियासी पदों पर रहते हुए हेमा मालिनी ने अपने फिल्मी करियर को भी जारी रखा। साल 2011 में एक बार फिर हेमा मालिनी को राज्य सभा सदस्य के तौर पर चुना गया। साल 2014 में पहली बार हेमा मालिनी ने चुनाव लड़ने का फैसला लिया और मथुरा लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा। पहली ही बार में हेमा मालिनी ने चुनाव जीत लिया और सांसद बन गईं। इसके बाद एक बार फिर 2019 में मथुरा से ही हेमा मालिनी चुनाव लड़ने उतरीं और दूसरी बार भी सांसद चुनी गईं। बीते साल 2024 में भी हेमा मालिनी ने चुनाव लड़ा और इसी सीट से जीत हासिल की। अब तक लगातार तीन बार सांसद बनीं हेमा मालिनी अब अपने सिनेमाई जिंदगी से दूर और सियासी दुनिया में नाम कमा रही हैं। आज जन्मदिन के इस खास मौके पर फैन्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। 

ये भी पढ़ें- पंकज धीर के पिता बना रहे थे फिल्म, शूटिंग के बीच हो गई एक्ट्रेस की मौत, फिर एक वादे के चलते देखनी पड़ी कंगाली

60 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में उलझी शिल्पा शेट्टी की विदेश यात्रा, गड़बड़ा गया पूरा प्लान

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन