1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रामलला की भक्ति में पूरी तरह डूबीं हेमा मालिनी, फिर राम मंदिर में किया डांस, वीडियो वायरल

रामलला की भक्ति में पूरी तरह डूबीं हेमा मालिनी, फिर राम मंदिर में किया डांस, वीडियो वायरल

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Feb 19, 2024 01:34 pm IST,  Updated : Feb 19, 2024 01:34 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी एक बार फिर अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए राम मंदिर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने शानदार डांस परफॉर्मेंस भी दी। राम मंदिर में हेमा मालिनी के डांस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

hema malini ram mandir- India TV Hindi
बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी। Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस और मथुरा से भाजपा की सांसद हेमा मालिनी अपनी एक्टिंग, खूबसूरती और कमाल के डांस के लिए जानी जाती हैं। हेमा मालिनी पॉपुलर एक्ट्रेस होने के साथ ही ट्रेंड क्लासिकल भरतनाट्यम डांसर भी हैं। उन्होंने देश-विदेश में कई मौकों पर अपनी डांस परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीता है। हेमा मालिनी ने एक बार फिर अपनी डांस प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। हाल में ही एक्ट्रेस अयोध्या पहुंची और वहां उन्होंने रामलला के दर्शन के बाद राम मंदिर में कमाल की डांस परफॉर्मेंस की, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। 

राम मंदिर में हेमा ने फिर किया डांस

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के वक्त से ही हेमा मालिनी राम भक्ति में डूबी हुई हैं। उन्होंने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले भी रामलीला में भाग लिया था और माता सीता के किरदार में उन्होंने मनमोहक परफॉर्मेंस की थी। इसके अलावा भी उन्होंने भरतनाट्यम डांस की प्रस्तुति की थी। अब एक बार फिर उन्होंने राम मंदिर में डांस परफॉर्मेंस दी। वो अपने परिवार के साथ रामलला के दर्शन करने अयोध्या के राम मंदिर पहुंचीं। इसके बाद उन्होंने राग सेवा की, जिसका वीडियो भी सामने आया है और तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने वाले लोग हेमा मालिनी की खूबसूरती और डांस की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। 

हेमा मालिनी ने दिखाई अपनी डांस परफॉर्मेंस

सामने आए वीडियो में हेमा मालिनी नीले और नारंगी रंग की साड़ी पहने दिख रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने काफी हैवी ज्वेलरी और भरतनाट्यम डांस फॉर्म के लिहाज से मेकअप किया है। वो स्टेज पर थिरकती दिख रही हैं। उन्होंने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'आपके के आनंद के लिए एक छोटे वीडियो में डांस प्रस्तुति।' 

यहां देखें वीडियो

हेमा मालिनी की हो रही तारीफ

इस वीडियो को देखने के बाद एक शख्स ने लिखा, 'वाह हेमा जी आप हमारे लिए प्रेरणा हैं।' वहीं एक और शख्स ने लिखा, 'सुन्दर अभिव्यक्ति हेमाजी।' एक शख्स ने तो तारीफ के पुल बांद दिए और लिखा, 'क्या शब्द चुनूं आपकी आन-बान-शान में ये कहना काफी नहीं है आप इस जहान में सबसे कमाल हैं।' बता दें, प्राण प्रतिष्ठा में भी हेमा मालिनी सामिल हुई थीं। इतना ही नहीं उन्हें कई कार्यक्रमों में हिस्सा भी लिया था।

ये भी पढ़ें: छोटी सी किराने की दुकान पर यश ने खरीदी कैंडी, पत्नी की सादगी पर फिदा हुए फैंस

47 साल के बॉलीवुड एक्टर साहिल खान ने रचाई दूसरी शादी, 21 साल की पत्नी संग शेयर किया वीडियो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन