1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी डिजास्टर, देखने के लिए चाहिए हिम्मत, IMDb पर मिली है 1.8 रेटिंग

अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी डिजास्टर, देखने के लिए चाहिए हिम्मत, IMDb पर मिली है 1.8 रेटिंग

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Aug 06, 2025 04:18 pm IST,  Updated : Aug 06, 2025 04:18 pm IST

अजय देवगन के करियर में कई शानदार फिल्में शामिल हैं, लेकिन उनके शानदार करियर में एक बकवास फिल्म का दाग भी है। ये एक ऐसी फिल्म है, जिसे देखने के लिए दर्शकों को हिम्मत चाहिए। इस फिल्म को IMDb पर 1.8 रेटिंग मिली है।

Himmatwala, ajay devgn- India TV Hindi
अजय देवगन। Image Source : STILL FROM FILM HIMMATWALA

अजय देवगन की फिल्मों का कलेक्शन काफी शानदार है। उनकी दमदार एक्टिंग फिल्म की कहानी को बल देती है। एक्टर की ज्यादातर फिल्में लोगों को पसंद आती हैं, लेकिन एक्टर के करियर में एक फिल्म ऐसी भी है, जिसे न क्रिटिक्स हजम कर पाए और न ही दर्शकों का प्यार मिला। 68 करोड़ के बजट में तैयार हुई ये फिल्म देश में भर में कमाई करने के बाद भी अपना बजट नहीं निकाल पाई। इस फिल्म को देखने के लिए आज भी हिम्मत की जरूरत पड़ती है। इस फिल्म में अजय के साथ खूबसूरत हीरोइन तमन्ना भाटिया नजर आई थीं। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि ये फिल्म कौन सी है। दरअसल हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वो 'हिम्मतवाला' है।

IMDb पर फिसड्डी साबित हुई फिल्म

अजय देवगन की फिल्म 'हिम्मतवाला' साल 2013 में रिलीज हुई, जो एक एक्शन-कॉमेडी ड्रामा फिल्म थी, जो 1983 में आई जितेंद्र और श्रीदेवी की सुपरहिट फिल्म 'हिम्मतवाला' की रीमेक थी। इस फिल्म को साजिद खान ने डायरेक्ट किया था और इसमें अजय देवगन के साथ तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में थीं। इस फिल्म की कहानी को न तो क्रिटिक्स ने पसंद किया और न ही दर्शकों को इस फिल्म की कहानी पसंद आई। फिल्म को IMDb पर 1.8 की रेटिंग मिली है, जो साबित करती है कि ये फिल्म कितनी बवकवास थी। ये फिल्म अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में शामिल है। 

क्या थी अजय देवगन की हिम्मतवाला की कहानी

कहानी शुरू होती है रवि (अजय देवगन) से, जो एक ईमानदार और बहादुर व्यक्ति है। रवि की मां और बहन एक गांव में कठिन जीवन बिता रही होती हैं। रवि जब वर्षों बाद अपने गांव लौटता है, तो उसे पता चलता है कि उसके पिता को झूठे इल्जाम में फंसाकर गांव के सबसे ताकतवर और भ्रष्ट जमींदार शेर सिंह (महेश मांजरेकर) ने आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया था। रवि का मकसद अब साफ होता है, अपने पिता की बेगुनाही साबित करना और शेर सिंह से बदला लेना। इस सफर में उसकी टक्कर होती है शेर सिंह की बिगड़ी हुई बेटी रेखा (तमन्ना भाटिया) से, जो पहली बार रवि को हल्के  में लेती है, लेकिन धीरे-धीरे उसकी सच्चाई, ईमानदारी और बहादुरी से प्रभावित होकर उससे प्यार करने लगती है। फिल्म में कई मसालेदार कॉमेडी सीन्स, एक्शन सीन, मेलोड्रामा और 80s स्टाइल का म्यूजिक डाला गया है ताकि ओरिजिनल फिल्म की फील बरकरार रखा जा सके, लेकिन इसके बावजूद फिल्म की कहानी त्रस्त करती है। 

क्या था हिम्मतवाला का बजट और हुई कितनी कमाई

फिल्म का अनुमानित प्रोडक्शन और मार्केटिंग बजट लगभग 68 करोड़ रुपये था। भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन लगभग 47.45 करोड़ रुपये था। ग्रॉस कलेक्शन पर नजर डाले तो फिल्म ने करीब 60.83 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म का कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन लगभग 8.04 करोड़ रुपये रहा। फिल्म की वैश्विक कमाई कुल मिलाकर 68.87 करोड़ रही।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन