1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक्ट्रेस हिना खान को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, पोस्ट शेयर कर बताया अपना हाल तो टेंशन में आ गए फैंस

एक्ट्रेस हिना खान को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, पोस्ट शेयर कर बताया अपना हाल तो टेंशन में आ गए फैंस

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jun 28, 2024 12:24 pm IST,  Updated : Jun 28, 2024 12:47 pm IST

एक्ट्रेस हिना खान ने इंस्टाग्राम पर एक खबर शेयर की है, जिसने उनके फैंस और दोस्तों को हैरान कर दिया है। एक्ट्रेस ने खुद को लेकर शेयर की इस खबर में बताया कि वह ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं और वो भी स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर से।

hina khan- India TV Hindi
हिना खान को हुआ ब्रेस्ट कैंसर Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने हाल ही में खुद को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने उनके फैंस को हैरान कर दिया है। पिछले दिनों खबरें आई थीं कि एक्ट्रेस को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अब एक्ट्रेस ने अपनी सेहत को लेकर एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने बताया कि वह ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। एक्ट्रेस ने पुष्टि की है कि हाल ही में उन्हें पता चला कि वह स्टेज थ्री ब्रेस्ट कैंसर की चपेट में आ गई हैं। शुक्रवार को, अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने फैंस के साथ दिल दहला देने वाली खबर साझा की।

हिना खान ने खुद दी ब्रेस्ट कैंसर होने की जानकारी

हिना खान के इस पोस्ट के बाद एक्ट्रेस के फैंस और दोस्त उनके कॉमेंट बॉक्स में इस खबर को लेकर रिएक्शन दे रहे हैं और उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। एक्ट्रेस द्वारा खुद को लेकर शेयर की इस खबर ने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया है। कई यूजर्स ने हिना खान के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए हैरानी भी जाहिर की।

हिना खान का पोस्ट

हिना खान ने अपनी सेहत को लेकर जानकारी देते हुए लिखा- 'आप सभी को हैलो, हाल की अफवाहों को संबोधित करने के लिए, मैं सभी हिनाहोलिक्स और उन सभी के साथ कुछ जरूरी न्यूज साझा करना चाहती हूं जो मुझसे प्यार करते हैं और मेरी परवाह करते हैं। मुझे स्टेज तीन के स्तन कैंसर का पता चला है। इस चुनौतीपूर्ण डायग्नोसिस के बावजूद, मैं सभी को आश्वस्त करना चाहती हूं कि मैं ठीक हूं। मैं इस बीमारी पर काबू पाने के लिए मजबूत, दृढ़ और पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूं। मेरा इलाज पहले ही शुरू हो चुका है और मैं इससे और भी मजबूत होकर उभरने के लिए हर जरूरी कदम उठाने को तैयार हूं।'

हिना ने आगे क्या लिखा?

हिना ने आगे लिखती हैं- 'मैं आपसे विनम्र निवेदन करती हूं कि आप इस दौरान मेरी प्राइवेसी का सम्मान करें। मैं आपके प्यार, स्ट्रेंथ और आशीर्वाद की गहराई से सराहना करती हूं। जब मैं इस यात्रा पर आगे बढ़ूंगी तो आपके व्यक्तिगत अनुभव और सपोर्टिव सजेशन मेरे लिए बहुत मायने रखेंगे। मैं, अपने परिवार और प्रियजनों के साथ, फोक्स्ड, मजबूत और पॉजिटिव हूं। हमें विश्वास है कि ईश्वर की कृपा से मैं इस चुनौती से पार पा लूंगी और पूरी तरह स्वस्थ हो जाऊंगी। कृपया अपनी प्रार्थनाएं, आशीर्वाद और प्यार भेजें।'

फैंस और दोस्तों ने हिना खान के लिए की दुआ

हिना खान के इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने रिएक्शन दिए हैं और एक्ट्रेस को मजबूत बने रहने और उनकी सलामती की दुआ की है। हिना के पोस्ट पर जय भानुशाली, हेली शाह, आशका गोराडिया, सायंतनी घोष, रोहन मेहरा, अंकिता लोखंडे, अदा खान, आमिर अली और गौहर खान सहित कई सेलेब्स ने प्रतिक्रिया दी है और एक्ट्रेस को हिम्मत दी है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन