1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मैं गंजा हूं, विग पहनता हूं', बाइपोलर डिसॉर्डर का शिकार था सुपरस्टार सिंगर, अब किया खुलासा- 'दवाइयां खाकर झड़ गए बाल'

'मैं गंजा हूं, विग पहनता हूं', बाइपोलर डिसॉर्डर का शिकार था सुपरस्टार सिंगर, अब किया खुलासा- 'दवाइयां खाकर झड़ गए बाल'

 Written By: Priya Shukla
 Published : May 27, 2026 03:05 pm IST,  Updated : May 27, 2026 03:05 pm IST

हनी सिंह ने हाल ही में खुद को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। सिंगर ने बताया कि वह पूरी तरह से गंजे हो चुके हैं। यानी उनके सिर पर जो बाल दिखते हैं, वह उनके बाल नहीं बल्कि विग है। सिंगर ने बताया कि दवाइयों के असर के कारण वह पूरी तरह से गंजे हो गए।

honey singh- India TV Hindi
हनी सिंह। Image Source : INSTAGRAM/@YOYOHONEYSINGH

सिंगर, रैपर और हनी सिंह एक समय पर भारतीय पॉप म्यूजिक के स्टार हुआ करते थे। एक समय था जब उनके गानों का अलग ही क्रेज था। आज भी उनका क्रेज फैंस के बीच कायम है। उनके कॉन्सर्ट में हजारों की भीड़ जमा हो जाती है। लेकिन, हनी सिंह की जिंदगी में एक वो समय भी आया था, जब बेतहाशा शोहरत के बाद उनकी लाइफ पूरी तरह बदल गई। शराब, नशे और ड्रग्स के चलते वह एक अंधेरे कोने में जाते चले गए और फिर यहां से बाहर आने में उन्हें कई साल लग गए। 2024 में हनी सिंह ने अपनी डॉक्यूमेंट्री 'फेमस' में उन दिनों को याद किया था, जब वह नशे के चलते गर्त में चले गए थे और अब एक बार फिर उन्होंने खुद को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

गंजे हैं हनी सिंह

हनी सिंह ने हाल ही में खुद को लेकर कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए और बताया कि वह पूरी तरह से गंजे हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि अब वह विग पहनते हैं। हनी सिंह ने 'एबीटॉक्स' पॉडकास्ट में बताया कि नशे की लत और बाइपोलर डिसऑर्डर से अपनी जंग के दौरान उनके सिर के सारे बाल भी झड़ गए। ये सब दवाईयों के कारण हुआ। वह हैवी मेडिसिन में थे, जिसके साइडइफेक्ट्स के चलते उनके बाल झड़ने लगे और फिर वह पूरी तरह गंजे हो गए।

लगा मर चुका हूं- हनी सिंह

हनी सिंह ने बातचीत के दौरान उस दौर के बारे में बात की जब वह ड्रग्स, नशे और बाइपोलर डिसऑर्डर से लड़ाई लड़ रहे थे। उन्होंने कहा- '2018-19 के बीच मैं ऐसे फेज में था, जहां मुझे लगने लगा था कि मैं मर चुका हूं। मुझे ऐसा फील होता था कि मैं मर गया हूं और नर्क और स्वर्ग के बीच कहीं फंस चुका हूं। मेरी मां जब मुझे खाना देती थी तो लगता था, कि ये अब आखिरी खाना है। सात साल तक मैं एक ही दवा ले रहा था, मगर ठीक ही नहीं हो रहा था। फिर मैंने घर से बाहर निकलने का फैसला किया और डॉक्टर भी बदल दिया। डॉक्टर ने कुछ नई दवाएं दीं, जिन्हें मैंने खाना शुरू किया। मेन दवा की डोज को एडस्ट किया और चार हफ्तों में ही असर दिखने लगा। मैंने फिर से लोगों से मिलना-जुलना और उनका सामना करना शुरू कर दिया।'

105 किलो हो गया था वजन

हनी सिंह आगे कहते हैं- 'मैं सात साल से दवाईयो पर था, जिसका मेरे शरीर पर भी काफी बुरा असर हुआ। मेरा वजन 105 किलो हो गया और मेरे सारे बाल झड़ गए। ये जो बाल हैं, ये नकली हैं। ये विग है।' सिंगर ने माना कि 2014 में ड्रग्स छोड़ने के बाद भी उनके लिए सफर काफी मुश्किलों भरा रहा।

ये भी पढ़ेंः रणवीर सिंह नहीं, शाहरुख खान थे 'डॉन 3' के लिए पहली पसंद, पहली दो फिल्मों में दिखाया कमाल, फिर तीसरी को क्यों कहा NO?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन