1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अस्पताल बना क्राइम सीन, सस्पेंस से भरपूर फिल्म 'डोज' का हर सीन, मौत से शुरू होगी कहानी

अस्पताल बना क्राइम सीन, सस्पेंस से भरपूर फिल्म 'डोज' का हर सीन, मौत से शुरू होगी कहानी

 Published : Jul 08, 2026 07:55 am IST,  Updated : Jul 08, 2026 08:34 am IST

मलयालम साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 'डोज' की कहानी मौत से शुरू होती है, जिसका हर सीन आपको अंत तक बांधे रखेगा। सस्पेंस से भरपूर 2 घंटे 21 मिनट की इस मूवी की कास्ट भी बेहतरीन है।

Dose ott release- India TV Hindi
डोज फिल्म का पोस्टर Image Source : INSTAGRAM/@SIJU_WILSON

अगर आप भी सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्में ओटीटी पर देखना पसंद करते हैं तो 'डोज' भी घर बैठे देख सकते हैं। इसी वजह से लोग अपनी मन चाही फिल्में और सीरीज कभी भी देख सकते हैं। आज हम एक ऐसी ही साउथ की फिल्म की बात कर रहे हैं, जो बड़े पर्दे के बाद ओटीटी धमाका करने वाली है। इसकी डिजिटल रिलीज का लोग काफी समय से इंतजार कर रहे थे। हम बात कर रहे हैं मलयालम साइकोलॉजिकल थ्रिलर 'डोज' की, जिसने सिनेमाघरों में 22 मई को दस्तक दी और अब ओटीटी पर आने वाली है। इसकी कहानी, स्टार कास्ट से लेकर हर सीन आपके दिलों-दिमाग में बस जाएंगे, जिन्हें आप महीनों तक नहीं भूल पाएंगे।

डोज की कहानी क्या है?

'डोज' एक ऐसे डॉक्टर की कहानी है, जो अपने अस्पताल में मरीजों की संदिग्ध मौतों का पता लगाता है। जैसे-जैसे लाशों की संख्या बढ़ती है, वह सच का पता लगाने के लिए छानबीन शुरू करता है। वह एक ऐसे इन्वेस्टिगेटर के साथ मिलकर काम करता है जो अपने परेशान करने वाले अतीत से जूझ रहा है। साथ मिलकर वे गहरे राज और धोखे के जाल को सुलझाते हैं। साथ ही जवाब खोजने की अपनी कोशिश को जिंदा रखने के लिए एक खतरनाक लड़ाई लड़ाते हैं। ये फिल्म आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।

'डोज' कब और कहां देखें

अभिलाष आर. नायर के निर्देशन में बनी फिल्म 'डोज' अब ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है। सिजू विल्सन की 'डोज' 10 जुलाई 2026 को प्राइम वीडियो, लायंसगेट प्ले, एपी इंटरनेशनल और मनोरमामैक्सके पर देख सकते हैं। आधिकारिक घोषणा करते हुए मेकर्स ने पोस्ट शेयर कर  लिखा, 'एक संदिग्ध मौत। झूठ का जाल, जब अस्पताल ही क्राइम सीन बन जाए तो जिंदा रहना ही एकमात्र इलाज है।' इसके अलावा, यह आहा वीडियो पर भी उपलब्ध होगी। ओरिजिनल मलयालम वर्शन के अलावा, यह फिल्म तमिल, हिंदी और तेलुगु में भी देख सकते हैं।

डोज की धांसू कास्ट

'डोज' में सिजू विल्सन मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ अश्विन कुमार, दृश्य रघुनाथ, क्रिशा कुरुप, जगदीश, रोनी डेविड, एसवी कृष्णा शंकर और मधुपाल जैसे कई अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म को अभिलाष आर. नायर ने लिखा और निर्देशित किया है। इसे शांतो थॉमस ने प्रोड्यूस किया है। गोपी सुंदर ने गाने और बैकग्राउंड स्कोर तैयार किया है।

ये भी पढे़ं- जुड़वां बहनों की रहस्यमयी कहानी, प्राइम वीडियो की 'डेड रिंगर्स' खौफ-सस्पेंस से है भरपूर, हर एपिसोड में नया ट्विस्ट

प्राइम वीडियो पर महा फ्लॉप 'गिन्नी वेड्स सनी 2' का धमाका, टॉप 10 में कर रही ट्रेंड, ओटीटी पर आते ही छाई फिल्म

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन