1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. संजय दत्त से लेकर अक्षय कुमार तक 14 बड़े सितारों से सजी है ये फिल्म, छावा के बाद बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी तहलका?

संजय दत्त से लेकर अक्षय कुमार तक 14 बड़े सितारों से सजी है ये फिल्म, छावा के बाद बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी तहलका?

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Mar 29, 2025 11:18 am IST,  Updated : Mar 29, 2025 11:18 am IST

हाउसफुल सीरीज की पांचवी फिल्म इस साल रिलीज के लिए तैयार है। लेकिन खास बात ये है कि इस फिल्म में 14 दिग्गज एक्टर्स को कास्ट किया गया है। अब देखना होगा कि ये फिल्म विक्की कौशल की छावा का रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं।

Housefull 5- India TV Hindi
हाउसफुल-5 Image Source : INSTAGRAM

इस साल विक्की कौशल ने अब तक की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म दी है। रश्मिका मंदाना के साथ आई विक्की की फिल्म 'छावा' इस साल की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म साबित हुई है। लेकिन अब बॉलीवुड की कुछ बड़ी फिल्में छावा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ सकती हैं। इनमें से सलमान खान स्टारर सिकंदर का भी नाम है जो कल यानी 30 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। वहीं जल्द ही एक और बड़ी फिल्म रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और संजय दत्त समेत कुल 14 सितारों को कास्ट किया है। फिल्म का नाम है 'हाउसफुल-5' और ये 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

14 सितारों से सजी है फिल्म

हाउसफुल-5 भी इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक रहने वाली है। डायरेक्टर तरुण मुनाक्षणी की ये इस फिल्म साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में बॉलीवुड के 14 दिग्गज एक्टर्स कॉमेडी का तड़का लगाएंगे। फिल्म में अक्षय कुमार, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, नाना पाटेकर, श्रेयस तलपड़े, चित्रांगदा सिंह, जैकलीन फर्नांडिस, नरगिस फाकरी, जैकी श्रॉफ, सोनम वाजवा, जॉनी लीवर, डीनू मौर्या, रितेश देशमुख, अर्चना पूरन सिंह, चंकी पांडे, रंजीत बेदी और निकेतन धीर जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर फैन्स भी काफी उत्साहित हैं। फिल्म में धमाकेदार कॉमेडी की उम्मीद की जा रही है। 

सुपरहिट फ्रेंचाइजी की रहेगी पांचवीं किस्त

बता दें कि हाउसफुल फ्रेंचाइजी बॉलीवुड की सबसे ज्यादा हिट रही कॉमेडी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकार अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरेंगे। साल 2010 में 'हाउसफुल' सीरीज की पहली फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अर्जुन रामपाल के साथ दीपिका पादुकोण अहम किरदार में नजर आई थीं। भरपूर कॉमेडी से सजी ये फिल्म लोगों को काफी पसंद आई थी। इसके बाद इसके पार्ट्स बनना शुरू हुए और अब तक 4 बार बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर चुकी है। अब ये फिल्म पांचवीं किस्त के साथ बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठा सकती है। माना जा रहा है कि छावा का रिकॉर्ड तोड़ने वाली फिल्मों में से एक होने वाली है। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई कर पाती है ये तो वक्त बताएगा। फिल्म 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन