1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हाउसफुल फ्रेंचाइजी बनी सुपरहिट, कर डाली तगड़ी कमाई, छू लिया 963 करोड़ का मुकाम

हाउसफुल फ्रेंचाइजी बनी सुपरहिट, कर डाली तगड़ी कमाई, छू लिया 963 करोड़ का मुकाम

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jun 11, 2025 07:35 pm IST,  Updated : Jun 11, 2025 07:35 pm IST

'हाउसफुल 5' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म को दर्शकों का प्यार मिल रहा है और ये धांसू तरीके से कमाई कर रही है। इस फिल्म के शानदार प्रदर्शन के साथ ही फ्रेंचाइजी का भी शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है।

Housefull - India TV Hindi
हाउसफुल की कास्ट। Image Source : INSTAGRAM

'हाउसफुल 5' वैसे तो कमाई में गोली की रफ्तार से आगे बढ़ रही है, लेकिन स्टोरी और डायलॉग्स के मामले में फिसड्डी साबित हुई है। 'हाउसफुल 5' में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, ऋितेश देशमुख, संजय दत्त, नाना पाटेकर, फरदीन खान, सोनम बाजवा और जैकलीन फर्नांडिस जैसी कास्ट मौजूद है। अब सवाल आता है कि फिल्म की कमाई क्यों हो रही है? एक वजह इसकी मल्टीस्टारर कास्ट है तो दूसरी फिल्म के दो अलग-अलग क्लाइमेक्स। दोनों में से किसका प्रभाव कितना ज्यादा है, ये मेकर्स ही बता सकते हैं। लेकिन क्या आपको पता है की 'हाउसफुल 5', हाउसफुल फ्रेंचाइजी की सबसे महंगी फिल्म है। गौर करने वाली बात ये है कि 'हाउसफुल 5' का बजट इतना ज्यादा है कि ये तीन हाउसफुल फिल्मों के बजट को भी पार कर गया है। अब आते हैं इस फिल्म की कमाई और पूरी फ्रेंचाइजी की कमाई पर, जो सैक्निक के आधार पर है।

क्या रहा हर हाउसफुल का बजट? 

हाउसफुल 5 की अब तक की कमाई को देखते हुए हाउसफुल फ्रेंचाइजी की कमाई 995 करोड़ के पार पहुंच चुकी है। कैसे? चलिए आपको बताते हैं। सबसे पहले साल 2010 में हाउसफुल रिलीज हुई, जिसका बजट 45 करोड़ रुपये का था। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड लगभग 119 करोड़ रुपये कमाए। इसके बाद हाउसफुल का अगला सीक्वल साल 2012 में रिलीज किया गया जिसका बजट मेकर्स ने बढ़ाकर 72 करोड़ कर दिया  और फिल्म ने दुनिया भर में 188 करोड़ रुपये की कमाई की। साल 2016 में इस फिल्म का तीसरा पार्ट रिलीज किया गया, जिसमें अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन लीड रोल प्ले करते दिखे। दिखे इस फिल्म का बजट था पूरे 85 करोड़ रुपये और फिल्म ने छापे 185 करोड़ यानी, सीधे तौर पर 100 करोड़ का मुनाफा।

कमाई के मामले में हर हाउसफुल पास

इसके बाद साल 2019 में इस फिल्म के चौथे पार्ट ने दस्तक दी। इस बार अभिषेक बच्चन को बॉबी देओल से रिप्लेस कर दिया गया और फिल्म का बजट रखा गया 175 करोड़ रुपये। फिल्म ने वर्ल्डवाइड लगभग 296 करोड़ रुपये कमाए। अगर हाउसफुल फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट तक के बजट को जोड़ा जाए तो टोटल होता है 202 करोड़ रुपये। सितारों से सजी महफिल वाली 'हाउसफुल 5' में एक्टर्स की भरमार है और यही वजह है कि इसका बजट भी बाकी फिल्मों की तुलना में आसमान छू रहा है। फिल्म का बजट 225 करोड़ रुपये के लमसम है, तीन पार्ट के कुल बजट से 23 करोड़ रुपये ज्यादा है। रिलीज के बाद से पांच दिनों में फिल्म ने वर्ल्डवाइड 175 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इसके साथ ही पांचों पार्ट्स के बजट का टोटल होता है 602 करोड़ रुपये और कुल कमाई है 963 करोड़ रुपये।

'हाउसफुल 5' आने वाले दिनों में कितनी कमाई करती है यह देखने वाली बात होगी। वैसे इसी के साथ ही ये फिल्म इस साल की चौथी सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है। बढ़ते आंकड़े के साथ इसमें तब्दीली भी देखने को मिल सकती है। अब तक फिल्म के सभी पार्ट्स ने अच्छा खासा मुनाफा कमाया है और इसकी भी शानदार शुरुआत के साथ यही उम्मीद की जा रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन