1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. स्मृति मंधाना के पिता संग कैसा था पलाश मुच्छल रिश्ता? टले सात फेरे तो सामने आईं मां, बोलीं- वो पहले ही शादी कैंसिल करना चाहता था

स्मृति मंधाना के पिता संग कैसा था पलाश मुच्छल रिश्ता? टले सात फेरे तो सामने आईं मां, बोलीं- वो पहले ही शादी कैंसिल करना चाहता था

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Nov 25, 2025 06:35 pm IST,  Updated : Nov 25, 2025 06:35 pm IST

पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी होते-होते रह गई और अब इसको लेकर कई विवाद सामने आ रहे हैं। इसे लेकर पलाश की मां ने भी रिएक्ट किया है और बताया कि पलाश का स्मृति के पिता संग कैसा रिश्ता था।

Palash Muchhal, Smriti Mandhana- India TV Hindi
पलाश और स्मृति मंधाना। Image Source : PALASH_MUCHHAL/INSTAGRAM

पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी टलने के बाद लगातार ट्विस्ट सामने आ रहे हैं। स्मृति मंधाना के पिता को आए हार्ट अटैक के बाद कई सवाल खड़े होने लगे और इसके बाद ही पलाश की भी तबीयत खराब होने लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब इसी बीच पलाश की मां का रिएक्शन भी सामने आ गया है। पलाश मुच्छल की मां अमिता मुच्छल ने बताया है कि उनका बेटा शादी टालने का फैसला स्मृति मंधाना से पहले ही ले चुका था। हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में उन्होंने कहा कि पलाश स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना के बेहद करीब है और उनका रिश्ता दोनों बच्चों से भी गहरा है।

कैसा था स्मृति के पिता संग पलाश का रिश्ता

अमिता ने कहा, 'पलाश अपने अंकल से बहुत भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ है। जब वह बीमार पड़े तो सबसे पहले पलाश ने कहा कि शादी तब तक नहीं होनी चाहिए जब तक अंकल पूरी तरह ठीक न हो जाएं। स्मृति ने बाद में इस फैसले पर सहमति जताई।' उन्होंने आगे बताया कि हल्दी के बाद से ही पलाश का तनाव स्तर अचानक बढ़ गया था। हमने उसे बाहर नहीं जाने दिया। वह बहुत रोया और उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे चार घंटे अस्पताल में रखना पड़ा। वहां आई वी ड्रिप, ई सी जी और कई टेस्ट हुए। रिपोर्ट ठीक थी, लेकिन तनाव बहुत ज्यादा है।

बहन पलक भी पहुंचीं मुंबई

अमिता ने यह भी बताया कि वे पलाश को मुंबई ले आए हैं ताकि वह आराम कर सके और उसकी बहन पलक भी सांगली से लौटकर उसके पास आ रही है। यह बयान ऐसे समय पर आया है जब स्मृति मंधाना ने अपनी शादी से जुड़े सभी सोशल मीडिया पोस्ट, सगाई की तस्वीरें और प्रपोजल वीडियो सहित, हटा दिए हैं। स्मृति और पलाश की शादी 23 नवंबर को सांगली में एक निजी समारोह में होनी थी, लेकिन शादी की सुबह ही श्रीनिवास मंधाना को नाश्ते के दौरान हार्ट अटैक जैसे लक्षण दिखाई दिए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

क्यों टली शादी?

स्थिति उस समय और गंभीर हो गई जब 24 नवंबर को पलाश की तबीयत भी बिगड़ गई और उन्हें भी अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। डॉक्टरों के अनुसार स्मृति के पिता अभी भी निगरानी में हैं और लगातार मेडिकल मॉनिटरिंग की जरूरत है। दोनों परिवारों ने मिलकर फैसला किया कि जब तक दोनों की सेहत पूरी तरह स्थिर नहीं हो जाती, शादी आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। स्मृति अपने पिता के बहुत करीब हैं, इस फैसले पर सहमत हैं।

सोशल मीडिया पर उठ रही अटकलें

स्मृति द्वारा शादी से जुड़े सभी पोस्ट हटाए जाने के बाद इंटरनेट पर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ लोग इसे नजर या बहुत जल्दी सब शेयर कर देने की वजह बताते हुए अंधविश्वासी बातें कर रहे हैं। इसके अलावा कुछ अकाउंट्स पर यह दावा करते हुए स्क्रीनशॉट भी फैलाए जा रहे हैं कि पलाश किसी मैरी डी कोस्टा नाम की महिला से निजी चैट कर रहे थे। हालांकि न स्मृति, न पलाश और न ही उनके परिवारों ने इन दावों की पुष्टि की है। सोशल मीडिया पर चल रही ये बातें सिर्फ अटकलों तक सीमित हैं।

ये भी पढ़ें: बेटे की मौत के बाद जिस पति ने डिप्रेशन से निकाला, अब उसी पर फेमस हीरोइन ने लगाए मारपीट के आरोप

पहली बार दिखेगा धनुष और कृति सेनन का रोमांस, इन 5 वजहों से छाएगी 'तेरे इश्क में'!

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन