1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. PHOTOS: ऋतिक की फैमिली के साथ मजेदार वक्त बिताते दिखीं उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड सबा आजाद

PHOTOS: ऋतिक की फैमिली के साथ मजेदार वक्त बिताते दिखीं उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड सबा आजाद

 Published : Feb 21, 2022 04:04 pm IST,  Updated : Feb 21, 2022 04:04 pm IST

Hrithik Roshan and Saba And Saba Azad: रिलेशनशिप को लेकर बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन का नाम इन दिनों छाया हुआ है। ऋतिक की कथित गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने एक्टर के घर मजेदार संडे बिताया। 

Hrithik Roshan rumoured girlfriend Saba Azad - India TV Hindi
ऋतिक के परिवार के साथ सबा आजाद Image Source : INSTAGRAM

Hrithik Roshan And Saba Azad: रिलेशनशिप को लेकर बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन का नाम इन दिनों छाया हुआ है। ऋतिक की कथित गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने एक्टर के घर मजेदार संडे बिताया। ऋतिक के चाचा ने उस तस्वीर को पोस्ट भी किया जिसमें सबा नजर आ रही हैं। इस तरह से दोनों का रिश्ता अब घर तक पहुंच चुका है।

बताया जा रहा है कि यह फोटो बीते रविवार की है। सबा ऋतिक के घर मेहमान बनकर गई थीं। वहां पर सबा ने परिवार के साथ अच्छा पल बिताया। फोटो में वो ऋतिक के परिवार के साथ दिखाई दे रही हैं। सबा ने वहां पर साउथ इंडियन फूड का आनंद लिया।

ऋतिक के चाचा राजेश रोशन ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है- "खुशियां हमेशा चारों तरफ रहती हैं... खासकर रविवार को लंच के मौके पर।" अपने चाचा के फोटो पर ऋतिक ने लिखा है- "हां यह तो सच है चाचा। और आप तो वाकई मजेदार हैं।"

बता दें, ऋतिक और सबा ने अपने रिश्ते को लेकर कोई घोषणा नहीं की है। लेकिन उन दोनों को एक बार डिनर करते देखा गया था जिसके बाद दोनों का नाम रिलेशनशिप को लेकर जोड़ा जाने लगा। हालांकि, ऋतिक के एक्स वाइफ भी सबा को काफी पसंद करती हैं। हाल ही में वो सोशल मीडिया पर सबा की तारीफ करती दिखी थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन