1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना रनौत के साथ झगड़ा भूल ऋतिक रोशन ने उनके साथ हुए थप्पड़ कांड पर किया रिएक्ट

कंगना रनौत के साथ झगड़ा भूल ऋतिक रोशन ने उनके साथ हुए थप्पड़ कांड पर किया रिएक्ट

 Published : Jun 09, 2024 09:09 am IST,  Updated : Jun 09, 2024 09:09 am IST

कंगना रनौत के थप्पड़ कांड पर अब तक कई बॉलीवुड सेलेब्स अपना रिएक्शन दे चुके हैं। इसमें अब उनके सपोर्ट में ऋतिक रोशन भी उतर आए हैं। ऋतिक को भी लगता है कि कंगना रनौत के साथ जो हुआ, वह काफी गलत था।

Hrithik Roshan, Kangana Ranaut- India TV Hindi
ऋतिक रोशन ने किया कंगना रनौत को सपोर्ट Image Source : X

कंगना रनौत को बीते दिनों चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक CISF की महिला जवान ने थप्पड़ मार दिया, जिसकी वहज से वो लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।एक्ट्रेस के साथ हुए इस थप्पड़ कांड पर अब तक कई बॉलीवुड सेलेब्स अपना रिएक्शन दे चुके हैं। वहीं अब कंगना को CISF महिला जवान द्वारा चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर थप्पड़ मारने के विवाद पर ऋतिक रोशन ने भी रिएक्ट किया है। 

ऋतिक रोशन ने किया कगंना को सपोर्ट

दरअसल हाल ही में, एक पत्रकार ने अपने इंस्टा पर कंगना के साथ हुई इस घटना की निंदा करते हुए एक स्टोरी पोस्ट की थी। इसमें उन्होंने लिखा था कि 'किसी की राय पर सहमति के लिए हिंसा का रास्ता नहीं चुना जा सकता।' कंगना ये जुड़े ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसपर तमाम सेलेब्स भी रिएक्ट कर रहे हैं। वहीं ऋतिक रोशन ने भी इस पोस्ट पर अपनी सहमति दिखाते हुए पोस्ट को लाइक किया। उनके अलावा  आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर ने भी इस पोस्ट पर लाइक कर कंगना के लिए अपना समर्थन दिखाया है।   

Hrithik Roshan
Image Source : Xऋतिक रोशन ने किया कंगना रनौत को सपोर्ट

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल , बीते दिनों गुरुवार को कंगना रनौत चंडीगढ़ से दिल्ली जा रही थी। इस दौरान एयरपोर्ट पर एक CISF की महिला जवान ने उन्हें थप्पड़ मार दिया।इसका वीडियो भी सामने आया जो झट से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं इस हादसे के तपरंत बाद  ही एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपना रिएक्शन भी साझा किया था और बताया कि ये एक उग्र हमला था और महिला ने उन पर किसान आंदोलन पर टिप्पणी करने की वजह से हमला किया। एक्ट्रेस ने इस पूरे मामले को खालिस्तानी आतंकियों से जोड़ा। इस मामले के बाद से ही वह लगातार चर्चा में हैं। अब तक इसपर कई सेलेब्स भी रिएक्ट कर चुके हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन