दिवाली का जश्न पूरे जोर-शोर से शुरू हो गया है। बॉलीवुड हस्तियां पार्टियों में शामिल होने के लिए निकल पड़ी हैं। हाल ही में सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान ने अपने भाइयों तैमूर अली खान और जेह के साथ एक तस्वीर शेयर की। दिवाली पार्टी में शामिल होने के बाद इब्राहिम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीर पोस्ट की। तीनों भाइयों ने एक ग्रुप फोटो खिंचवाई, जो बहुत ही प्यारी और मजेदार लग रही है। इब्राहिम अली के साथ तैमूर और जेह की ये क्यूट तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस पर लोग जमकर प्यार लुट रहे हैं।
कुछ समय पहले इब्राहिम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तैमूर और जेह के साथ अपनी तस्वीर शेयर की थी। इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए, अभिनेता ने एक शानदार कैप्शन लिखा था। इसमें लिखा था, 'तीनों भाई तीनों तबाही हैप्पी दिवाली।' अगर आपने उनकी ये तस्वीर देखी तो आप उनकी बॉन्ड देख खुश हो जाएंगे। जो लोग नहीं जानते उनके लिए बता दें कि इब्राहिम सुपरस्टार सैफ अली खान की पूर्व पत्नी अमृता सिंह के बेटे हैं। तैमूर और जेह की बात करें तो वे करीना कपूर के साथ सैफ अली खान की दूसरी शादी से हुए बच्चे हैं।
तस्वीर में जेह और तैमूर साथ दिखाई दिए, लेकिन हमेशा की तरह करीना के छोटे बेटे की मस्ती ने सभी का ध्यान खींच लिया। इसमें वह मुंह में एक बोतल लिए फनी पोज देते नजर आए। लोग कमेंट बॉक्स में उनकी क्यूटनेस की चर्चा कर रहे हैं। इससे पहले फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में इब्राहिम ने एक स्टार किड के रूप में बड़े होने के बारे में खुलकर बात की थी। तैमूर और जेह के लिए उन्हें बुरा क्यों लगता है। इसका खुलासा करते हुए अभिनेता ने कहा, 'तो मैं जहांगीर और तैमूर को देखता हूं और मेरे अंदर का एक हिस्सा उनके लिए बुरा महसूस करता है। तैमूर, जो अभी आठ साल का हो रहा है, घर से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है और मीडिया उसकी तस्वीरें खींच रही है और जेह, जो अभी चार-पांच साल का है, उसकी भी तस्वीरें खींची जा रही हैं। प्राइवसी नहीं हैं।'
इस बीच, काम की बात करें तो इब्राहिम ने ख़ुशी कपूर के साथ 'नादानियां' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। ओटीटी रिलीज के बाद इब्राहिम की एक और फिल्म, 'सरजमीन', जियो हॉटस्टार पर डायरेक्ट-टू-डिजिटल रिलीज हुई। हालांकि, फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली।
ये भी पढ़ें-
2025 की वो दमदार फिल्म, जिसने 17 दिन में कमाए 500 करोड़, बजट से कई गुना ज्यादा की कमाई
संपादक की पसंद