1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. IIFA 2022: दो साल बाद सजी सितारों की महफिल, जानिए कब और कैसे देख सकते हैं अवॉर्ड शो

IIFA 2022: दो साल बाद सजी सितारों की महफिल, जानिए कब और कैसे देख सकते हैं अवॉर्ड शो

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : Jun 03, 2022 09:33 am IST,  Updated : Jun 03, 2022 01:34 pm IST

IIFA 2022: आइए जानते हैं अवॉर्ड शो की डेट, वेन्यू, होस्ट, कब, कहां और कैसे देख सकते हैं यह शो? यहां जानिए सब कुछ।

IIFA 2022- India TV Hindi
IIFA 2022 Image Source : YOGEN SHAH

Highlights

  • 22वां नेक्सा आइफा अवॉर्ड शो 3 और 4 जून को होगा।
  • ये अवॉर्ड सेरेमनी अबू धाबी के यास आइसलैंड में होगी।
  • इसकी ओपनिंग सेरेमनी 2 जून को शुरू हो चुकी है।

IIFA 2022: आखिरकार 2 साल बाद अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (आईफा) 2022 का आगाज हो गया है। इस अवॉर्ड शो का इंतजार न केवल सितारों को बल्कि उनके फैंस को भी बड़े ही बेसब्री से रहता है।

हालांकि कोरोना की वजह से पिछले दो सालों से ये मोस्टअवेटेड अवॉर्ड शो नहीं हो पा रहा था। लेकिन अब एक बार फिर से दो सालों के बाद सिनेमा जगत के सितारों की महफिल सजने के लिए तैयार है, जिसके लिए बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियां यस आइलैंड पहुंच चुकी हैं। 

अगर आप भी इस अवॉर्ड्स शो का इंतजार कर रहे हैं, तो IIFA 2022 से जुड़ी डिटेल्स के बारे में जरूर जान लें। ऐसे में आइए जानते हैं अवॉर्ड शो की डेट, वेन्यू, होस्ट, कब, कहां और कैसे देख सकते हैं यह शो? यहां जानिए सब कुछ।

IIFA 2022
Image Source : YOGEN SHAH IIFA 2022

क्या है आईफा अवॉर्ड? 

आईफा अवॉर्ड अन्य अवॉर्ड शो की तरह ही एक खास शो है जिसमें साल के बेस्ट फिल्म, अभिनेता, अभिनेत्री, गायक, गायिका, म्यूजिशियन, डायरेक्टर आदि को फैंस के ग्लोबल वोट्स के आधार पर अवॉर्ड्स मिलते हैं। 

IIFA 2022 कब और कहां आयोजित हो रहा है?

22वां नेक्सा आइफा अवॉर्ड शो 3 और 4 जून को होगा। जिसकी ओपनिंग सेरेमनी 2 जून को शुरू हो चुकी है। ये अवॉर्ड सेरेमनी अबू धाबी के यास आइसलैंड में हो रही है। 

जानिए IIFA 2022 के होस्ट कौन हैं?

3 जून को आईफा रॉक इवेंट के दौरान फराह खान और अपारशक्ति खुराना होस्ट करेंगे। वहीं मेन इवेंट में यानी 4 जून को कार्यक्रम की मेजबानी बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान, रितेश देशमुख और कॉमेडियन मनीष पॉल करेंगे। 

IIFA 2022 में कौन करेगा परफॉर्म?

आईफा इवेंट के दौरान गुरु रंधावा, हनी सिंह, नेहा कक्कड़, देवी श्री प्रसाद, तनिष्क बागची, ध्वनि भानुशाली, नोरा फतेही, शाहिद कपूर, कार्तिक आर्यन, टाइगर श्रॉफ, सारा अली खान, अनन्या पांडे समेत कई सितारे परफॉर्म करते नजर आएंगे।

IIFA 2022
Image Source : SOURCEDIIFA 2022

IIFA 2022
Image Source : SOURCEDIIFA 2022

IIFA 2022
Image Source : SOURCEDIIFA 2022  

IIFA 2022
Image Source : SOURCEDIIFA 2022

 IIFA 2022
Image Source : SOURCEDIIFA 2022

IIFA 2022
Image Source : SOURCEDIIFA 2022

IIFA 2022
Image Source : SOURCEDIIFA 2022

IIFA 2022
Image Source : SOURCEDIIFA 2022

IIFA 2022
Image Source : SOURCEDIIFA 2022

IIFA 2022
Image Source : SOURCEDIIFA 2022

IIFA 2022
Image Source : SOURCEDIIFA 2022

कब और कैसे देख सकते हैं आईफा 2022?

आईफा अवॉर्ड्स को कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं हुई है। लेकिन 2-3 जून के कार्यक्रम को लाइव किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें - 

Samrat Prithviraj Movie Review: अक्षय कुमार की फिल्म को मिल रहा है जबरदस्त प्यार

सीएम योगी ने यूपी में टैक्स फ्री की अक्षय कुमार की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज', अमित शाह ने पत्नी संग देखी फिल्म

सीएम योगी अपने मंत्रियों के साथ देखेंगे अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज, रखी गई स्पेशल स्क्रीनिंग

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन