1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. The Filmy Hustle exclusive: कभी एक्टर नहीं बनना चाहते थे आर माधवन, लेकिन 1 फैसले ने बना दिया सुपरस्टार

The Filmy Hustle exclusive: कभी एक्टर नहीं बनना चाहते थे आर माधवन, लेकिन 1 फैसले ने बना दिया सुपरस्टार

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Mar 30, 2025 12:09 pm IST,  Updated : Apr 06, 2025 12:28 pm IST

आर माधवन ने इंडिया टीवी के पॉडकास्ट The Filmy Hustle में खुलासा किया है कि वे कभी भी एक्टर नहीं बनना चाहते थे। साथ ही माधवन ने बताया कि कैसे किस्मत ने उन्हें स्टार बना दिया।

बीते 2 दशक से फिल्मी दुनिया पर अपने किरदारों से लोगों के दिलों में बसे एक्टर आर माधवन ने इंडिया टीवी के पॉडकास्ट The Filmy Hustle में अपनी करियर जर्नी शेयर की है। अपने 25 साल के करियर में 25 से ज्यादा अवॉर्ड्स अपने नाम कर चुके आर माधवन कभी एक्टर नहीं बनना चाहते थे। माधवन ने खुद इसका खुलासा किया है। माधवन ने The Filmy Hustle पॉडकास्ट में बताया कि उन्होंने कभी भी एक्टर बनने का सपना नहीं देखा था। लेकिन किस्मत ने उन्हें यहां तक पहुंचा दिया। 

फिल्म देखकर रो पड़े थे माधवन

आर माधवन ने बताया कि वे कभी भी एक्टर नहीं बनना चाहते थे। माधवन के पेरेंट्स जमशेदपुर में रहते थे और पिता टाटा कंपनी में काम करते थे। माधवन ने बताया कि उनके पिता चाहते थे कि मैं भी इंजीनियर या डॉक्टर बनूं और लौटकर टाटा कंपनी में काम करूं। वो एक ऐसा दौर था जब फिल्मों का क्रेज नहीं उतना नहीं था। सिनेमाघरों में फिल्में देखने को कम मिलता था। लेकिन कुछ समय बाद वीडियो टेप आने लगे और मैंने पहली तमिल फिल्म देखी जिसे मणिरत्नम ने डायरेक्ट किया था। मैं उस समय 17 साल का था और रोने लगा था। हालांकि ये सब बीत गया और मैं पढ़ाई करने लगा। स्कूल के बाद मुझे स्कॉलरशिप पर कनाडा में एडमिशन मिल गया। लेकिन यहां फॉर्म में मैंने लिखा था कि मैं एक रिच और फेमस एक्टर बनना चाहता हूं। ये कहां से मैंने लिख दिया मुझे खुद नहीं पता। हालांकि मैंने इसको लेकर कभी काम नहीं किया। 

किस्मत ने खुद खटखटाया दरवाजा

कनाडा से अपनी पढाई कर माधवन नौकरी की उम्मीद लिए मुंबई लौट आए। यहां माधवन टीचर बन गए और बच्चों को पढ़ाने लगे। इसी दौरान माधवन आर्ट की फील्ड में काम करने लगे। तभी माधवन को एक रोल का ऑफर मिला। लेकिन माधवन ने पूछा कि पैसे कितने मिलेंगे। तो इसके जवाब कहा गया कि प्रोडक्शन वाले ब्रेक दे रहे हैं। माधवन बताते हैं, 'मुझे ऐसे ही ऑफर मिला था और एक रोमांटिक रोल करने के लिए कहा गया। लेकिन मैंने उनसे पूछा कि पैसे कितने मिलेंगे। तो उन्होंने जवाब दिया कि ब्रेक दे रहे हैं। तो मैंने कहा कि ब्रेक नहीं चहिए पैसे चहिए। इसके बाद उन्होंने 2000 रुपये देने का फैसला लिया। यहीं से मेरी एक्टिंग की यात्रा शुरू हो गई।'

टीवी में छाने के बाद फिल्मों में मचाया गदर

90 के दशक में टीवी सीरियल्स के कई किरदारों में माधवन ने अपनी एक्टिंग को धार दी और साउथ सिनेमा से डेब्यू कर लिया। मणिरत्नम के साथ आई माधवन की पहली फिल्म अलाई पायुथे (Alai Payuthey) बॉक्स ऑफिस पर हिट रही और उन्हें स्टार बना गई। इसके बाद शुरू हुई ये जर्नी लगातार चलती रही और बॉलीवुड में भी काम का ऑफर आने लगे। बॉलीवुड में अपनी फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' से डेब्यू किया और हिट हीरो बन गए। इसके बाद माधवन ने बॉलीवुड में कई बेहतरीन फिल्में की हैं। थ्री ईडियट में माधवन के रोल को खूब पसंद किया गया और आमिर खान की बराबरी का स्टार बना दिया। माधवन अब तक अपने करियर में 92 से ज्याा फिल्में, सीरियल्स और सीरीज में काम कर चुके हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन