1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कपिल शर्मा के साथ रंग जमाएगी वूमन क्रिकेट टीम, विश्वकप जीतने के बाद रचा है इतिहास, शूटिंग सेट से सामने आया वीडियो

कपिल शर्मा के साथ रंग जमाएगी वूमन क्रिकेट टीम, विश्वकप जीतने के बाद रचा है इतिहास, शूटिंग सेट से सामने आया वीडियो

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Nov 20, 2025 07:05 pm IST,  Updated : Nov 20, 2025 07:05 pm IST

कपिल शर्मा के शो पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम जमकर धूम मचाने के लिए तैयार है। इसकी शूटिंग पूरी हो गई है जिसका एक वीडियो सामने आया है।

Kapil Sharma- India TV Hindi
कपिल शर्मा Image Source : INSTAGRAM@VIRALBHAYANI

भारतीय महिला क्रिकेट टीम जल्द ही लोकप्रिय शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के नए सीजन में विश्व कप जीत का जश्न मनाती नजर आएगी। गुरुवार को नेटफ्लिक्स के शो के सेट से वीडियो ऑनलाइन सामने आए, जिसमें हरमनप्रीत कौर, शैफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा सहित विजयी टीम की कुछ सदस्य कपिल शर्मा के साथ शूटिंग करती नजर आईं।

नए सीजन के बारे में आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। भारतीय महिला टीम ने 2 नवंबर को हुए फ़ाइनल में लॉरा वोल्वार्ड्ट की कप्तानी वाली दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराया था। भारतीय महिला टीम का विश्व कप जीतना बिल्कुल भी आसान नहीं था, क्योंकि लीग चरण में दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड से लगातार तीन हार के बाद उन्हें टूर्नामेंट के बीच में ही कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। 

फाइनल में दिखा था दम

हालांकि, उन्होंने टूर्नामेंट की पसंदीदा टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक बड़े स्कोर वाले रोमांचक सेमीफाइनल में जीत और फिर फाइनल में एक मजबूत दक्षिण अफ्रीकी टीम को हराकर जोरदार जवाब दिया। मैच में, शेफाली वर्मा (87) और दीप्ति शर्मा (58) के अर्धशतकों की बदौलत भारत ने 50 ओवरों में 298/7 का स्कोर बनाया। कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट (101) के शानदार फॉर्म में होने के कारण दक्षिण अफ्रीका जीत की दौड़ में था, लेकिन शेफाली (2/36) और दीप्ति शर्मा (5/39) की खेल बदलने वाली गेंदबाजी ने भारत को प्रोटियाज पर 52 रनों की जीत के साथ अपना पहला विश्व कप खिताब दिलाया।

अब कपिल शर्मा के शो पर लगेंगे ठहाके

बता दें कि अपनी धारदार कॉमेडी के लिए पहचाने जाने वाले कपिल शर्मा अब जल्द ही महिला क्रिकेट टीम के साथ मस्ती करते दिखने वाले हैं। यहां हंसी से लेकर डांस और मस्ती की पाठशाला लगने वाली है। इसकी शूटिंग पूरी हो गई है। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें पूरी टीम कपिल शर्मा के साथ स्टेज पर जोरदार ठुमके लगा रही है। अब देखना होगा कि जब ये एपिसोज रिलीज होगा तो लोगों को कितान पसंद आएगा। 

ये भी पढ़ें- स्मृति मंधाना ने स्टाइलिश अंदाज में की सगाई की घोषणा, विश्वकप विजेता खिलाड़ियों के साथ जमाया रंग, वायरल हुआ वीडियो

जब विवेक ओबेरॉय को आया धमकी भरा फोन, खत्म कर देंगे सुनते ही खिसक गई थी हवा, अब खुद सुनाया पूरा किस्सा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन