1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ईशा अंबानी ने सेट किया नया फैशन ट्रेंड, रत्नों से जड़े हीरों के हार संग पहने ऐसे ईयररिंग्स कि लोग हो गए कन्फ्यूज

ईशा अंबानी ने सेट किया नया फैशन ट्रेंड, रत्नों से जड़े हीरों के हार संग पहने ऐसे ईयररिंग्स कि लोग हो गए कन्फ्यूज

 Published : Jul 15, 2024 04:57 pm IST,  Updated : Jul 15, 2024 05:06 pm IST

नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की लाडली बेटी ईशा अंबानी अपने भाई अनंत अंबानी की शादी में अपने हर लुक से लोगों को इंप्रेस करती नजर आईं। वहीं भाई की शादी में ईशा अंबानी ने अपने अनोखी जूलरी पहनकर नया फैशन ट्रेंड भी सेट किया।

Isha Ambani- India TV Hindi
ईशा अंबानी ने सेट किया नया फैशन ट्रेंड Image Source : INSTAGRAM

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी के बंधन में बंध गए हैं।उन्होंने 12 जुलाई को बिल्कुल राजसी ठाठ-बाठ से शादी की जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। वहीं इस शादी में अंबानी लेडीज का भी एक से बढ़कर एक अंदाज देखने को मिला। हर फंक्शन में ईशा अंबानी, नीता अंबानी और श्लोका मेहता अपने राॅयल लुक की वजह से छा गए। बात चाहे इनके हीरे-मोती से जड़े कपड़ों की करे या फिर इनके बेशकिमती जूलरी की सब एक से बढ़कर एक दिखे।ेलिकन फिलहाल इस वक्त ईशा अंबानी के एक लुक की खूब चर्चा हो रही है, जिसमें वो नया फैशन ट्रेंड सेट करती हुई नजर आ रही हैं। 

ईशा के इस लुक की हो रही चर्चा

ईशा अंबानी ने अपने भाई अनंत अंबानी की शादी के हर फंक्शन में खूब एंजॉय किया। उन्होंने अपने हर लुक को काफी क्लासी और रॉयल रखा। वैसे तो ईशा का हर लुक बहुत खास था। लेकिन एक लुक है, जिसकी वजह से वो खबरों में बनी हुई हैं और वो है अनंत अंबानी के शुभ आशीर्वाद सेरेमनी का लुक। इस सेरेमनी में ईशा अंबानी ने व्हाइट कलर का लहंगा पहना था। इस लुक के साथ उन्होंने न्यूड मेकअप और मिडिल पार्टेड हेयर स्टाइल कैरी की थी।हालांकि, ईशा अंबानी के इस लुक में जिस चीज ने सभी का ध्यान खींचा, वो थी उनकी जूलरी।

ईशा ने सेट किया नया ट्रेंड

ईशा ने इस आउटफिट के साथ रत्नों से जड़ी कीमती मल्टीकलर नेकलेस पहना था। ईशा के नेकलेस में रुबी, पोलकी डायमंड, और पन्ना जड़े थे। लेकिन उनकी इस कीमती नेकलेस से ज्यादा उनके मिसमैच्ड ईयररिंग्स की चर्चा हो रही है। दरअसल, ईशा ने दोनों कानों में अलग-अलग ईयररिंग्स पहने थे। एक कान में जहां वो व्हाइट कलर का डायमंड पहने दिखीं, तो वहीं दूसरे में ग्रीन कलर का ईयरिंग पहना था। अब ईशा का ये लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उनके इस मिसमैच्ड ईयररिंग्स ने देशभर में नया फैशन ट्रेंड सेट कर दिया है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन