सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर अभिनीत आगामी फिल्म 'परम सुंदरी' के पहले ट्रैक 'परदेसिया' पर फैन्स अभी भी थिरक रहे हैं। अब निर्माताओं ने एक और धमाकेदार गाना रिलीज कर दिया है। सिद्धार्थ और जाह्नवी ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नया ट्रैक 'भीगी साड़ी' शेयर किया। बेहतरीन कोरियोग्राफी, बारिश से भीगे दृश्यों और मुख्य जोड़ी के बीच सिजलिंग केमिस्ट्री के साथ वीडियो ने सभी का ध्यान खींचा है।
बारिश में जमकर नाचीं जाह्नवी
गाने की शुरुआत जाह्नवी और सिद्धार्थ के बारिश में नाचने से होती है, जो वीडियो में एक अट्रेक्शन पैदा कर रहा है। रेट्रो-शैली के सीन्स गाने को पुराने स्कूल का आकर्षण देते हैं। ट्रैक को अदनान सामी और श्रेया घोषाल ने गाया है। फैन्स ने कुछ ही देर में कमेंट सेक्शन में दिल वाले इमोजी की बाढ़ ला दी और ऑन-स्क्रीन जोड़ी की तारीफ की। इससे पहले फिल्म का पहला गाना 'परदेसिया' रिलीज हुआ था और अब भी फैन्स को बांधे हुए है। यह एक लव सॉन्ग है जिसमें सिद्धार्थ और जाह्नवी के बीच एक मधुर बंधन दिखाया गया है। खूबसूरत लोकेशन से लेकर सिद्धार्थ के लुभावने लुक तक, इस गाने में वो सभी खूबियां हैं जो साल का लव एंथम बनने के लिए जरूरी हैं।
पहली बार ही हिट रही दोनों की जोड़ी
'परम सुंदरी' जाह्नवी और सिद्धार्थ के बीच पहली ऑन-स्क्रीन जोड़ी है। इस रोमांटिक कॉमेडी का निर्देशन तुषार जलोटा ने किया है और इसका निर्माण दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स ने किया है। यह फिल्म 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आने वाले महीनों में जाह्नवी राम चरण के साथ उनकी बहुप्रतीक्षित 16वीं फिल्म 'पेड्डी' में भी नजर आएंगी। 'पेड्डी' का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है और इसमें कन्नड़ सुपरस्टार शिव राज कुमार और जगपति बाबू भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म में 'मिर्जापुर' फेम दिव्येंदु भी प्रमुख भूमिका में होंगे। जानकारी के मुताबिक ये फिल्म अगस्त में ही 29 तारीख को रिलीज होने वाली है।