1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जावेद अख्तर ने दोनों बीवियों और होने वाली बहू संग खिंचवाया फोटो: यूजर बोले 'Talented Family'

जावेद अख्तर ने दोनों बीवियों और होने वाली बहू संग खिंचवाया फोटो: यूजर बोले 'Talented Family'

 Published : Jan 18, 2022 02:02 pm IST,  Updated : Jan 18, 2022 02:02 pm IST

शबाना आजमी ने भी जावेद अख्तर को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा था-हैप्पी बर्थडे जादू। फरहान ने इस फोटो के साथ लिखा है- ला फैमिलिया।

जावेद अख्तर ने दोनों...- India TV Hindi
जावेद अख्तर ने दोनों बीवियों और होने वाली बहू संग खिंचवाया फोटो Image Source : INST/FAROUTAKHTAR

फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर ने सोमवार को अपना 77वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर शबाना आजमी ने सोशल मीडिया पर एक फैमिली फोटो शेयर किया है। इसमें परिवार के सभी सदस्य नजर आ रहे हैं।

शबाना आजमी ने भी जावेद अख्तर को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा था-हैप्पी बर्थडे जादू। फरहान ने इस फोटो के साथ लिखा है- ला फैमिलिया।

इस तस्वीर की खास बात ये है कि तस्वीर में जावेद अख्तर के साथ उनकी एक्स वाइफ हनी ईरानी भी नजर आ रही हैं। साथ ही इस तस्वीर में बच्चे फरहान अख्तर, जोया अख्तर, फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर और तन्वी आजमी नजर आ रही हैं। 

इस फोटों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा-  'Talented Family'

तो वहीं  एक और यूजर ने लिखा- Favourite Family । ऐसे ही कई यूजर्स की प्रतिक्रिया इस फोटो पर आ रही है।

बता दें कि जावेद अख्तर ने पहली शादी हनी ईरानी से की थी। उनके दो बच्चे फरहान और जोया हुए। 1984 में जावेद अख्तर ने शबाना आजमी से दूसरी शादी की। बीते महीने ही उन्होंने अपनी शादी की 37वीं सालगिरह सेलिब्रेट की।

आपको बता दें कि  70 के दशक में सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी सुपरहिट जोड़ियों में एक थी। लोग इन्हें खूब पसंद करते थे। इन्होंने कई हिट फिल्में दीं जिनमें सीता और गीता, दीवार, डॉन, शोले और मिस्टर इंडिया आदि शामिल हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन