1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'Jawan' रिलीज होते ही सिनेमाघरों पर फैंस ने मचाया गदर, Shah Rukh Khan की दीवानगी का दिख रहा अलग ही नजारा

'Jawan' रिलीज होते ही सिनेमाघरों पर फैंस ने मचाया गदर, Shah Rukh Khan की दीवानगी का दिख रहा अलग ही नजारा

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Sep 07, 2023 07:45 am IST,  Updated : Sep 07, 2023 11:49 am IST

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की दीवानी फिल्म 'जवान' की रिलीज के बाद से ही देखने को मिल रही है। फिल्म रिलीज होते ही थिएटर्स के बाहर जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

Jawan, Shah rukh khan- India TV Hindi
'जवान' के लिए फैंस की दीवानगी। Image Source : TWITTER

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान और नयनतारा स्टारर फिल्म 'जवान' आज रिलीज हो गई है। प्रीव्यू के बाद आए ट्रेलर को देखने के बाद फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और क्रेज डबल हो गया था। फैंस के बीच फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है। फिल्म को लेकर ट्विटर पर चर्चाएं तेज हैं। शाहरुख खान भी फिल्म के प्रमोशन्स में लगे हुए हैं। एटली कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'जवान' का क्रेज दुबई के बुर्ज खलीफा पर भी देखने को मिला। माना जा रहा है कि साल 2023 में 'पठान' के बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली 'जवान' शाहरुख खान की दूसरी फिल्म होने वाली है। वहीं फिल्म की रिलीज के साथ ही सिनेमाघरों में लोगों की भीड़ लग गई है। थिएटर्स के बाहर जश्न का माहौल है। 

थिएटर्स में दिखा शाहरुख का क्रेज

सोशल मीडिया पर #Jawan सुबह से ही ट्रेंड कर रहा है। इतना ही नहीं शाहरुख खान के फैंस का क्रेज और एक्साइटमेंट अलग ही लेवल पर देखने को मिल रहा है। शाहरुख खान के चाहने वाले फिल्म थिएटर्स के बाहर और अंदर दोनों ही जगह धमाल कर रहे हैं। ऐसे कई धमाकेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहे हैं। इन वीडियो में शाहरुख खान की तस्वीर पर कोई फूल-माला चढ़ा रहा है तो कोई पटाखे फोड़ता नजर आ रहा है। कुछ लोगों ने तो सिनेमाघरों के बाहर परफॉर्म भी किया है। 

लोगों में दिख रहा जोश
इतना ही नहीं एक वीडियो में दही हांडी फोड़ने वाला ग्रुप नजर आ रहे है, जिसके सभी ग्रुप मेंबर्स ने एक पिरामिड बनाकर शाहरुख खान के स्टाइल में बाहें भी फालाईं। वहीं कुछ लोगों ने फ्लैश मॉब भी किया। सिनेमाघरों के बाहर त्योहार जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। सुबह से ही फैंस की लाइन टिकट घरों बाहर लगी हुई है। सोशल मीडिया पर लगातार इस सेलिब्रेशन के वीडियो वायरल हो रहे हैं। 

हुई ताबड़तोड़ एडवांस बुकिंग
फिल्म की रिलीज से ठीक एक हफ्ते पहले यानी 1 सितंबर से ही फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई। एडवांस बुकिंग देखकर लग रहा है कि शाहरुख खान का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। फैंस की बेकरारी बता रही है कि फिल्म ओपनिंग डे ही कई रिकॉर्ड्स तोड़ती नजर आएगी। अब ऐसे में ये देखने वाली बात होगी कि फिल्म पहले दिन कितनी कमाई कर पाती है। 

फिल्म में नजर आ रहे ये सितारे
बता दें, शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जवान' आज यानी 7 सितंबर को रिलीज हो गई है। फिल्म के कई धमाकेदार गाने पहले ही रिलीज हो चुके हैं, जिन्हें लोग पसंद कर रहे हैं। शाहरुख के अलावा फिल्म में साउथ एक्ट्रेस नैयनतारा नजर आ रही हैं। वहीं फिल्म में दीपिका पादुकोण का भी एक कैमियो है। इसके अलावा विजय सेतुपति निगेटिव रोल में नजर आएंगे। सुनील ग्रोवर और एजाज खान जैसे एक्टर्स भी फिल्म का हिस्सा हैं। 

ये भी पढ़ें: 'जवान' पहले दिन ही तोड़ेगी सभी रिकॉर्ड्स, 5 लाख से ज्यादा एडवांस बुकिंग के साथ करेगी बंपर कमाई

Top 10 Advance Bookings All Time: 'जवान' से पहले इन फिल्मों ने भी की है बंपर एडवांस बुकिंग, देखिए टॉप 10 की लिस्ट 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन