1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Children's Day पर काजोल ने लिखा प्यारा नोट, बच्चों के साथ फोटो शेयर कर लुटाया प्यार, देखें फोटो

Children's Day पर काजोल ने लिखा प्यारा नोट, बच्चों के साथ फोटो शेयर कर लुटाया प्यार, देखें फोटो

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Nov 14, 2024 03:34 pm IST,  Updated : Nov 14, 2024 03:34 pm IST

काजोल ने आज बाल दिवस के मौके पर अपने बच्चों के साथ फोटो पोस्ट की है। इन फोटो को पोस्ट करते हुए काजोल ने सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं भी दी हैं।

Kajol - India TV Hindi
काजोल Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने बाल दिवस पर अपने बच्चों की तस्वीरें शेयर करते हुए फैन्स को बधाई दी है। इस खास मौके पर काजोल ने अपने बेटे युग और बेटी न्यासा के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए एक इमोशनल नोट भी लिखा है। काजोल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर युग और न्यासा के साथ दो तस्वीरें साझा कीं और लिखा, 'मुझे बच्चे बहुत पसंद हैं क्योंकि उन्होंने अभी तक अपनी ईमानदारी और जीवन के प्रति अपने प्यार को नहीं खोया है। एक बिंदु के बाद हम सभी का यही लक्ष्य होता है.. कि हम स्वतंत्र हों.. है ना! उन सभी बच्चों को, जो मेरे हैं भी और नहीं भी.. आप सभी को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। ' उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वह दो पत्ती की शूटिंग के दौरान लड़कियों को ऑटोग्राफ देती नजर आ रही हैं। काजोल को उनसे बात करते हुए भी देखा जाता है। काजोल और अजय देवगन ने 1999 में शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं: एक बेटी न्यासा और एक बेटा युग। 

दो पत्ती में दिखाया एक्टिंग का जलवा

काजोल को हाल ही में पिछले महीने कृति सेनन के साथ फिल्म दो पत्ती में देखा गया था। यह फिल्म शशांक चतुर्वेदी ने डायरेक्ट की थी और इसकी कहानी कनिका ढिल्लों ने लिखी थी। काजोल के साथ फिल्म में कृति सैनन नजर आईं थीं। कृति सेनन ने पहली बार पर्दे पर डबल रोल निभाया है। फिल्म में कृति ने जुड़वां बहनों सौम्या और शैली का रोल प्ले किया था, जिनके इर्द-गिर्द फिल्म की पूरी कहानी घूमती है। 

प्रभुदेवा की फिल्म में नजर आएंगी काजोल

काजोल अपनी अपकमिंग फिल्म 'महाराग्नि - क्वीन ऑफ क्वींस' में नजर आएंगी। काजोल के साथ इस फिल्म में प्रभुदेवा भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। बीते दिनों इसका टीजर भी अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। इस फिल्म में काजोल का किरदार काफी दमदार होने वाला है। फिल्म को लेकर काजोल भी काफी उत्साहित नजर आ रही हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन