1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. काजोल का सोशल मीडिया छोड़ने वाला पब्लिसिटी स्टंट पड़ गया महंगा, फैंस ने लगाई जमकर फटकार!

काजोल का सोशल मीडिया छोड़ने वाला पब्लिसिटी स्टंट पड़ गया महंगा, फैंस ने लगाई जमकर फटकार!

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Jun 10, 2023 08:47 am IST,  Updated : Jun 10, 2023 08:58 am IST

एक्ट्रेस काजोल ने बीते दिन सोशल मीडिया से सारे पोस्ट डिलीट करते हुए लिखा कि वो अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। एक्ट्रेस ने ऐसा क्यों किया, इसकी वजह अब सामने आ गई है।

Kajol- India TV Hindi
Kajol. Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस काजोल के चाहने वालों की कमी नहीं है। एक्ट्रेस को उनके बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है। एक्ट्रेस ने बीते दिन यानी शुक्रवार को एक बड़ा ऐलान किया कि वो सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हैं और उन्होंने सारे पोस्ट भी डिलीट या हाइड कर दिए। इसके साथ ही काजोल ने एक पोस्ट शेयर कर कहा कि वो जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। ऐसे में एक्ट्रेस के चाहने वाले काफी परेशान हो गए और एक्ट्रेस के लिए प्रार्थना करने लगे। कई लोग लगातार सवाल कर रहे थे कि आखिर काजोल ने ऐसा क्यों किय। अब इसके पीछे की वजह सामने आ गई है। 

वेब सीरिज के लिए एक्ट्रेस ने किया ऐसा

एक्ट्रेस के इस पोस्ट के कुछ ही घंटों बाद एक नया पोस्ट सामने आया, जिससे सच का खुलासा हो गया। इस पोस्ट को देखने के बाद पारेशान हो रहे फैंस नाराजा हो गए और एक्ट्रेस को खूब फटकार लगाई। दरअसल, उनके सारे हाइड किए गए पोस्ट दोबारा नजर आने लगे। पूरा मामला उनकी आने वाली वेब सीरीज 'द ट्रायल' के प्रमोशन्स से जुड़ा था। ऐसे में फैंस एक्ट्रेस  के इस पूरे गेम प्लान को पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं। अपकमिंग सीरीज के साथ काजोल OTT डेब्यू करने जा रही हैं। शुक्रवार को ही इस पूरे ड्रामे के बाद इस सीरीज का मोशन पोस्टर जारी कर दिया गया। 

काजोल पर फड़के फैंस
काजोल की वेब सीरीज डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। एक्ट्रेस ने इसका मोशन पोस्टर जारी करते हुए कैप्शन में लिखा, 'परीक्षा जितनी कठिन होगी वापसी उतनी ही मुश्किल होगी। 12 जून को मेरे कोर्टरूम ड्रामा 'द ट्रायल, प्यार, कानून, धोखा' का ट्रेलर देखें। जल्द ही डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है।' पोस्ट देखने वाले बुरी तरह भड़क गए और एकिट्रसे को खूब खरीखोटी सुनाई। एक ने लिखा, 'ये बहुत बेतुका था, ये बिल्कुल शर्मनाक मार्केटिंग का तरीका है।' एक ने लिखा कि इसे सामान्य तरीके से करें। वहीं एक ने कहा कि सेलेब्स पब्लिसिटी के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। 

एक्ट्रेस ने किया था ये पोस्ट
'द टायल' वेब सीरीज 'द गुड वाइफ' अमेरिकन ड्रामे का हिंदी अडैप्शन है। काजोल के अलावा सीरीज में जीसू सेनगुप्ता, कुब्रा सैल, अली खान और शीबा चड्ढा अहम रोल में नजर आएंगे। वैसे बता कि एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा पोस्ट में लिखा था, 'मैं अपनी जिंदगी के एक सबसे मुश्किल वक्त से गुजर रही हूं।' एक्ट्रेस ने आगे लिखा था कि वो सोशल मीडिया से कुछ दिनों के लिए ब्रेक ले रही हैं।

ये भी पढ़ें: काजोल की जिंदगी में छाए काले बादल, सोशल मीडिया से डिलीट किए सारे पोस्ट, कही हैरान करने वाली बात!

आकाश और श्लोका अंबानी की बेटी का इस खास ग्रंथ से लिया गया है नाम, भाई पृथ्वी ने अलग अंदाज में किया खुलासा

 6 महीने में तैयार हुआ नवाजुद्दीन सिद्दीकी का ये लुक, Photo देख रह जाएंगे दंग!

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन