1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कपूर खानदान का लाड़ला, जो हीरो नहीं विलेन बनकर हुआ मशहूर, लुक्स में राज, शम्मी और शशि से नहीं थे कम

कपूर खानदान का लाड़ला, जो हीरो नहीं विलेन बनकर हुआ मशहूर, लुक्स में राज, शम्मी और शशि से नहीं थे कम

 Written By: Priya Shukla
 Published : Dec 23, 2025 11:55 pm IST,  Updated : Dec 23, 2025 11:55 pm IST

आज हम आपको कपूर खानदान के एक ऐसे स्टार के बारे में बताते हैं, जिन्होंने हीरो नहीं बल्कि विलेन बनकर दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाई। कपूर खानदान का ये सितारा न तो लुक्स के मामले में कम था और ना ही पर्सनैलिटी के मामले में, इसके बाद भी इन्होंने हीरो नहीं विलेन बनकर काम किया।

Raj Kapoor- India TV Hindi
शशि कपूर, राज कपूर, शम्मी कपूर Image Source : INSTAGRAM/@BOLLYWOODTRIVIAPC

कपूर खानदान बॉलीवुड का सबसे प्रतिष्ठित और पुराना परिवार है, जिसने इंडस्ट्री को कई बड़े सितारे दिए हैं। पृथ्वीराज कपूर, राज कपूर से लेकर ऋषि कपूर, रणबीर कपूर तक इस परिवार से कई बड़े सितारे फिल्मी दुनिया पर अपना जादू बिखेर चुके हैं। जब भी कपूर परिवार के सदस्यों की बात होती है तो गुड लुक्स वाले चेहरे सामने आने लगते हैं, जिन्होंने लीड हीरो और हीरोइन बनकर दर्शकों के दिल जीते। लेकिन, क्या आप इस नामी खानदान के उस सितारे को जानते हैं, जिसने हीरो नहीं खलनायक की भूमिका से अपनी पहचान बनाई, जबकि ना तो ये लुक्स के मामले में कपूर परिवार के किसी सदस्य से कम थे और न ही अभिनय के मामले में। हम बात कर रहे हैं कमल कपूर की, जो विलेन के रूप में मशहूर हुए थे।

विलेन बनकर मशहूर हुए कमल कपूर

कमल कपूर भी कपूर खानदान के ही सदस्य थे। कमल कपूर से पिता का नाम बशेश्वरनाथ कपूर था, जो पेशावर में इंपीरियल पुलिस में एक अधिकारी थे। कमल कपूर और पृथ्वीराज कपूर मौसेरे भाई थे। दोनों की मांएं बहनें थीं और पृथ्वीराज कपूर ने ही कमल कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में कदम जमाने में मदद की थी। उन्होंने उन्हें अपने पृथ्वी थिएटर में मौका दिया। इस रिश्ते से वह राज कपूर, शम्मी कपूर और शशि कपूर के चाचा हुए। एक तरफ जहां कपूर खानदान के अन्य सदस्य हीरो बनकर अपनी पहचान बना रहे थे तो वहीं कमल कपूर ने खलनायक के तौर पर अलग पहचान हासिल की और उस दौर के सबसे बड़े खलनायकों में से एक बने।

500 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

कमल कपूर के करियर की बात करें तो उन्होंने अपने करियर में 500 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। उन्होंने हिंदी ही नहीं, पंजाबी और गुजराती फिल्मों में भी काम किया और खुद को इंडस्ट्री के सबसे बड़े खलनायकों में से एक के तौर पर स्थापित किया और दर्शकों के दिलों में अपने लिए जगह बनाने में सफल रहे। कमल कपूर ने तो इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया, जिसके चलते उनके बेटे कपिल ने भी इंडस्ट्री में पहचान बनाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए और निराशा हाथ लगी।

इन फिल्मों में निभाए विलेन के रोल

कमल कपूर द्वारा निभाए कुछ यादगार किरदारों की बात करें तो उनका सबसे यादगार किरदार अमिताभ बच्चन स्टारर 'डॉन' (1978) में नारंग था। इसके अलावा उन्होंने 'मर्द' में जनरल डायर के किरदार से भी खूब सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने 'पाकीजा', 'दीवार' और 'खेल खेल में' जैसी फिल्मों में भी अपनी खलनायकी से दर्शकों को हैरान कर दिया।

ये भी पढ़ेंः ऋतिक रोशन के भाई की शादी में शगुन पर ड्रामा, जिद पर अड़े बधाई लेने पहुंचे किन्नर, राकेश रोशन से नहीं बनी बात

बड़ी समधन के बर्थडे पर नीता अंबानी ने बिखेरा रॉयल चार्म, रेयर ब्राजीलियन पराइबा टूरमलाइन में दिखाए ठाठ

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन