1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Kangana Ranaut: एयरपोर्ट लुक को अलविदा कहने के बाद! महारानी लुक से सोशल मीडिया पर मचाया गदर

Kangana Ranaut: एयरपोर्ट लुक को अलविदा कहने के बाद! महारानी लुक से सोशल मीडिया पर मचाया गदर

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Jun 05, 2023 06:56 am IST,  Updated : Jun 05, 2023 06:56 am IST

कंगना रनौत को बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है। एक्ट्रेस कुछ दिनों से 'एयरपोर्ट लुक' के मामले को लेकर चर्चा में है।

Kangana Ranaut- India TV Hindi
Kangana Ranaut Image Source : INSTAGRAM

इंडस्ट्री में 'क्वीन' के नाम से फेमस Kangana Ranaut आए दिन किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियां में बनी रहती है। एक्ट्रेस इस बार अपने महारानी लुक को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। कंगना रनौत का ट्रेडिशनल ड्रेस के लिए प्यार वेस्टर्न ड्रेस से भी ज्यादा है, लेकिन वह हर बार अपने आउटफिट को अलग तरह से कैसे स्टाइल करती हैं जो की हमेशा चर्चा का विषय बन जाता है। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक रॉयल लुक में तस्वीर शेयर की है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रविवार को बॉलीवुड इंडस्ट्री की कॉन्ट्रोवर्शियल क्वीन ने एक फोटो और रील पोस्ट किया है। आइए एक नजर डालते हैं एक्ट्रेस के लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट पर।

महारानी लुक ने जीता फैंस का दिल -

नए फोटोशूट में कंगना रनौत ने सिर पर मुकुट और लहंगा चोली पहनी हुई है और एक शाही थीम में पोज देते हुई महारानी लग रही हैं। कंगना की ये फोटो किसी शाही पेंटिंग की तरह लग रही हैं। अपने इंस्टाग्राम पर कैरोसेल पोस्ट को शेयर करते हुए कंगना रनौत ने लिखा, "आप अपने सपने नहीं चुनते... वे आपको चुनते हैं... भरोसा करें और कोशिश करें।" जैसे ही कंगना ने तस्वीरें शेयर कीं, उनके कई प्रशंसकों ने उन्हें 'क्वीन' कहने लगे। एक नेटिजन ने लिखा, "क्वीन फॉर अ रीजन।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "ब्यूटी ऑफ होल यूनिवर्सल। लव यू कंगना।" नेटिजन्स में से एक ने लिखा, "गॉर्जियस बेबी डॉल।" एक इंटरनेट यूजर ने पूछा, "आप इतनी सुंदर कैसे है मैम?" एक अन्य इंटरनेट यूजर ने लिखा, "किस्को किसको मोनालिसा पेंटिंग की याद आई।" नेटिजन्स में से एक ने उन्हें "रानी सा" कहा। शाही फोटोशूट के अपलोड होने के एक घंटे के भीतर कंगना की पोस्ट को 80 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल गए। फोटोशूट पर बनी रील को इंस्टाग्राम पर 20 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

कंगना रनौत का वर्कफ्रंट -
वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना जल्द ही फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आएंगी। अपकमिंग फिल्म में कंगना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाएंगी। इमरजेंसी के बाद कंगना हॉरर-कॉमेडी 'चंद्रमुखी 2' में नजर आएंगी। एक्ट्रेस की पाइपलाइन में एक्शन 'तेजस' भी है।

ये भी पढ़ें-

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिनव से लड़ाई करने के बाद अभिमन्यु से माफी मांगेगी अक्षरा! #ABHIRA की कहानी में आएगा नया मोड़

शाहिद कपूर से जब शादी करके बुरी फंसी थीं मीरा! घर में थे सिर्फ 'दो चम्मच, एक प्लेट'

Asur 2 के मेकर ने उठाया सस्पेंस से पर्दा, बताया 2 सीजन लाने में क्यों लगे 2 साल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन