1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने राजनीति में एंट्री का किया ऐलान? इस सीट से चुनाव लड़ने की है तमन्ना

Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने राजनीति में एंट्री का किया ऐलान? इस सीट से चुनाव लड़ने की है तमन्ना

 Written By: Ritu Tripathi
 Published : Oct 30, 2022 09:00 am IST,  Updated : Oct 30, 2022 09:00 am IST

Himachal Elections: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अब तक हमेशा राजनीति में आने से मना किया, लेकिन अब उन्होंने राजनीति में कदम रखने को लेकर हिंट दे दिया है। कंगना हिमाचल प्रदेश से चुनाव लड़ने को तैयार हैं।

Kangana Ranaut- India TV Hindi
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत Image Source : INSTAGRAM_KANGANARANAUT

Himachal Elections 2022: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपनी एक्टिंग के साथ अपनी बेबाकी के लिए भी मशहूर हैं। हर राजनीतिक मुद्दे पर वह अपनी राय देती हैं और इसके कारण वह कई बार लोगों के निशाने पर भी आ चुकी हैं। इसके बाद भी जब भी कंगना से राजनीति में आने को लेकर सवाल किया जाता वह मना कर देती थीं। लेकिन अब कंगना ने अपने राजनीतिक सफर के शुरुआत का ऐलान कर दिया है। जी हां! 'धाकड़' एक्ट्रेस कंगना रनौत का कहना है कि अगर पार्टी उन्हें टिकट देती है वह चुनाव लड़ेंगी। 

इस सीट से बन सकती हैं प्रत्याशी 

हिमाचल प्रदेश चुनाव से पहले सामने आए कंगना रनौत के इस बड़े बयान ने काफी तहलका मचा दिया है। उन्होंने एक मीडिया हाउस के कार्यक्रम में शिरकत की जहां बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी चाहेगी तो वो हिमाचल प्रदेश के मंडी से चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि अगर जनता चाहती है और पार्टी उन्हें टिकट देती है तो वो चुनाव लड़ेंगी। आपको याद दिला दें कि कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश की रहने वाली हैं।

चुनाव लड़ने को तैयार हैं कंगना

कार्यक्रम में कंगना से पूछा गया कि क्या वो राजनीति में आकर जनता की सेवा करने के लिए तैयार हैं? तो उन्होंने कहा, 'वैसे तो मेरी कोई इस तरह की मंशा तो नहीं है। लेकिन हिमाचल के लोग चाहेंगे कि मैं मंडी से चुनाव के लड़ूं, तो मुझे इससे कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन मैं चाहती हूं राजनीति में और लोगों को आगे आना चाहिए।'

Kangana Ranaut की होगी ट्विटर पर वापसी, बोलीं- कुछ लोग इसे जादू टोना कहते हैं...

पीएम मोदी को बताया महापुरुष

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जनता मुझे सेवा करने का मौका दे तो ये मेरे लिए सौभाग्य की बात होगी। अपने परिवार के बारे में बताते हुए कंगना ने कहा, 'मैं पॉलिटिकल फैमिली से ताल्लुक रखती हूं। पहले मेरे पिता कांग्रेस में विश्वास रखते थे। लेकिन 2014 में मोदी जी के आने के बाद ट्रांसफॉर्मेशन हुआ। मेरा पूरा परिवार आज मोदी जी को जय बोलता है।' उन्होंने पीएम मोदी की सराहना करते हुए उन्हें 'महापुरुष' बताया।

Ram Charan In Jungle: तंजानिया के जंगलों में मस्ती करते दिखे राम चरण, फैंस को भाया 'RRR' स्टार का अंदाज

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन