1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'रोंगटे खड़े कर देने वाला बदलाव...' आखिर कंगना रनौत ने किसको लेकर कही ऐसी बात!

'रोंगटे खड़े कर देने वाला बदलाव...' आखिर कंगना रनौत ने किसको लेकर कही ऐसी बात!

 Published : Jul 08, 2024 03:56 pm IST,  Updated : Jul 08, 2024 03:56 pm IST

कंगना रनौत ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसकी वजह से वह चर्चा में आ गई हैं। इस पोस्ट में कंगना ने एक एक्ट्रेस में बारे में दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया है। जानिए कौन हैं वो एक्ट्रेस जिसकी मुरीद कंगना हो गई हैं।

Kangana ranaut- India TV Hindi
इस एक्ट्रेस की मुरीद हुईं कंगना रनौत Image Source : DESIGN

बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत जो अब सांसद भी बन गई हैं वो अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में छाई रहती हैं। एक्ट्रेस कभी अपने बेबाक बयान को लेकर तो कभी अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर खबरों में बनी ही रहती हैं। अब हाल ही में उनके खबरों में आने की वजह भी उनका हालिया पोस्ट ही है, जिसमें उन्होंने कुछ ऐसा लिखा है, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया है। दरअसल, अपने इस पोस्ट में कंगना ने एक एक्ट्रेस की जमकर तारीफ की है। जानिए कौन है वो एक्ट्रेस?

इस एक्ट्रेस की मुरीद हुईं कंगना

दरअसल, कंगना ने जिस एक्ट्रेस की तारीफ की है वो दिवंगत अदाकारा मीना कुमारी हैं। कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कमल अमरोही निर्देशित 'पाकीजा' मूवी से मीना कुमारी का एक वीडियो क्लिप शेयर किया है। इस क्लिप को शेयर करते हुए कंगना ने मीना कुमारी की एक्टिंग की तारीफ में एक लंबा-चौड़ा पोस्ट भी लिखा है। कंगना ने लिखा है - 'मैंने मीना जी के काम को ज्यादा नहीं देखा है, लेकिन मैंने उके काम के बारे में बहुत कुछ पढ़ा है। वह अपनी एक्टिंग के लिए काफी मशहूर थीं। उनका दुख से लेकर हंसी और फिर निराशा तक का यह रोंगटे खड़े कर देने वाला बदलाव सबसे बढ़कर है। उस दौर में कोई भी दूसरी 'अदाकारा' को 'एक्ट्रेस' कहने की हिम्मत कोई नहीं करता था, मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री कहते थे कि वो सब अदाकारा हैं, मगर इस इंडस्ट्री में एक्ट्रेस एक ही हैं और वह हैं मीना कुमारी।' अब कगंना का ये पोस्ट इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। बता दें कि मीना कुमारी से पहले कंगना फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' के लिए ऐश्वर्या राय की तारीफ भी कर चुकी हैं। 

Kangana ranaut
Image Source : INSTAGRAMइस एक्ट्रेस की मुरीद हुईं कंगना रनौत

कंगना के बारे में

वहीं कंगना के बारे में बात करें तो क्वीन', 'पंगा',और 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी एक्ट्रेस कंगना अब सासंद बन चुकी हैं।उन्होंने पहली बार लोकसभा चुनाव लड़कर शानदार जीत हासिल की। वहीं चुनाव जीतने के बाद से ही एक्ट्रेस लगातार किसी न किसी वजह से चर्चा में छाई हुई हैं। वहीं फिल्मों की बात करे तो वह जल्द ही 'इमरजेंसी' फिल्म में इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में महिमा चौधरी से अनुपम खेर तक कई नामचीन कलाकार भी हैं। यह मूवी इसी साल 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन