1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'अपनी गंदगी दिखा रहे', CJP प्रोटेस्ट के वायरल रील्स देख कंगना रनौत हुईं निराश, Gen Z के प्रदर्शन को बताया 'घिनौना'

'अपनी गंदगी दिखा रहे', CJP प्रोटेस्ट के वायरल रील्स देख कंगना रनौत हुईं निराश, Gen Z के प्रदर्शन को बताया 'घिनौना'

 Written By: Priya Shukla @PriyaShukl06
 Published : Jul 27, 2026 06:54 pm IST,  Updated : Jul 27, 2026 06:54 pm IST

सीजेपी का प्रोटेस्ट खत्म होने के बाद अब कंगना रनौत ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने प्रदर्शन के बाद वायरल हो रहे रील्स को 'उल्टी लाने वाला' बताया है। यही नहीं, कंगना ने अपने पोस्ट में प्रदर्शनकारियों की परवरिश पर भी सवाल उठाए हैं।

कंगना रनौत।- India TV Hindi
कंगना रनौत। Image Source : INSTAGRAM/@KANGANARANAUT

हिमाचल प्रदेश की मंडी से लोकसभा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर चर्चा में हैं। कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन खत्म होने और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने सीजेपी के प्रोटेस्ट पर निशाना साधा है। अपने पोस्ट में उन्होंने खुलकर जंतर-मंतर पर सीजेपी के विरोध प्रदर्शन की आलोचना की है और प्रदर्शन के दौरान बनाई जा रही रील्स और इसमें इस्तेमाल की गई भाषा पर नाराजगी जताते हुए कई सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि अपनी जिंदगी में उन्होंने एक ही जगह पर इतनी बदसूरती पहले कभी नहीं देखी। कंगना रनौत का ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है।

सीजेपी प्रोटेस्ट पर कंगना रनौत का पोस्ट

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए खत्म हो चुके सीजेपी प्रोटेस्ट पर नाराजगी जाहिर की है। अपने पोस्ट में कंगना ने लिखा- 'मैंने अपनी पूरी जिंदगी में एक ही जगह पर इतनी सारी बदसूरत चीजें नहीं देखीं। Gen Z के विरोध-प्रदर्शनों की जो रील्स वायरल हो रही हैं, उन्हें देखकर तो उल्टी ही आ जाए। जिस तरह ये बात करते हैं और जिस भाषा में बात करते हैं, वह बहुत घटिया है। मैंन अपनी जिंदीग में कभी भी हर फ्रेम में इतनी भद्दी और घटिया चीजें एक साथ नहीं देखी हैं।'

kangana ranaut
Image Source : INSTAGRAM/@KANGANARANAUTकंगना रनौत का पोस्ट।

सोशल मीडिया डिटोक्स पर कंगना रनौत

कंगना अपने पोस्ट में सीजेपी प्रोटेस्ट में शामिल हुए स्टूडेंट्स की परवरिश पर सवाल उठाते हुए आगे लिखती हैं- 'छी, आखिर इन लोगों को जन्म कौन दे रहा है और इनकी परवरिश कौन कर रहा है? भारत तरह-तरह के खूबसूरत लोगों का देश है। ऐसे लोग, जो शालीनता से सजे-धजे हैं और सांस्कृतिक समझ-बूझ से जुड़े हुए हैं। आप खुद को कॉकरोच कहते हैं और उन्हीं की तरह दिखते और बर्ताव भी करते हैं। इसमें कोई विरोधाभास या उलट-फेर नहीं है, आप सभी बस इस दुनिया को अपनी गंदगी, कचरे और बदसूरती का शिकार बना रहे हैं। इन तमाम रील्स ने मुझ पर गहरा असर डाला है, मुझे ठीक होने के लिए अब डिजिटल डिटॉक्स की जरूरत है।'

पहले भी सीजेपी प्रोटेस्ट पर साध चुकी हैं निशाना

कंगना रनौत इससे पहले भी सीजेपी प्रोटेस्ट पर निशाना साध चुकी हैं। उन्होंने 20 जुलाई को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा था- 'लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार को ऐसे झुकाया नहीं जा सकता। विपक्ष सरकार को इस बात के लिए मजबूर नहीं कर सकता कि किसे किस पद पर बनाए रखना है और किसे हटाना है। जनता द्वारा चुनी गई सरकार के पास ये तय करने का पूरा अधिकार है कि शासन व्यवस्था कैसे चलाना है। अगर उन्हें सरकार चलाने का इतना शौक है, तो उन्हें चुनाव लड़कर सत्ता में आना चाहिए।'

ये भी पढ़ेंः नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म में कंगना रनौत संग काम करने वाले थे वरुण धवन, 400 करोड़ी थ्रिलर ठुकराकर हुआ पछतावा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन