1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऑफिस में हुई तोड़फोड़, लगे कई आरोप, करणी सेना संग विवाद, कंगना रनौत ने जीत से पहले झेले ऐसे कई दर्द

ऑफिस में हुई तोड़फोड़, लगे कई आरोप, करणी सेना संग विवाद, कंगना रनौत ने जीत से पहले झेले ऐसे कई दर्द

 Published : Jun 05, 2024 09:51 am IST,  Updated : Jun 05, 2024 09:58 am IST

कंगना रनौत बॉलीवुड में अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। यही वजह है कि उन्हें बॉलीवुड की कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन कहा जाता है। वहीं अब इस क्वीन की एंट्री रंजनीति में हो गई है। एक्ट्रेस पिछले काफी दिनों से इस चुनाव के लिए मेहनत कर रही थीं जो अब रंग लाई है। लेकिन आपको बता दें कि कगंना के लिए ये जीत इतनी आसान नही रही।

Kangana ranaut- India TV Hindi
कंगना रनौत ने जीत से पहले झेले ऐसे कई दर्द Image Source : X

'क्वीन', 'पंगा',और 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी एक्ट्रेस कंगना इस वक्त सातंवे आसमान पर हैं। आखिर हो भी क्यों न पहली बार लोकसभा चुनाव लड़कर उन्होंने शानदार जीत जो हासिल की है। एक्ट्रेस ने मंडी सीट से 537022 वोटों से विक्रमादित्‍य सिंह को हराकर है। बता दें कि विक्रमादित्य सिंह पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बेटे हैं। ऐसे में विक्रमादित्य सिंह को हराकर जीत हासिल करना कंगना के लिए किसी सपने के पूरे होने जैसा है। वहीं इस जीत से कंगना ने ये भी साबित कर दिया है, अगर सच्चाई और लगन से मेहनत की जाए, तो सपने सच हो ही जाते हैं। हालांकि कंगना के लिए यहां तक पहुंचना आसान नहीं रहा है। जीत से पहले उन्होंने कई दर्द झेले हैं, जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। 

बीएमसी ने कंगना रनौत के ऑफिस पर चलवाया बुल्डोजर

ये बात उस दौरान की है जब कंगना सुशांत सिंह राजपूत केस में बेबाकी से बोलती नजर आई थीं। इस दौरान उनकी शिव सेना नेता संजय राउत के साथ जुबानी जंग छिड़ गई थी। इसके बाद कंगना रनौत की मुश्किलें बढ़ गईं और बीएमसी ने एक्ट्रेस के पाली हिल वाले ऑफिस पर सरप्राइज विजिट की और उनके ऑफिस को बुल्डोजर से गिरा दिया। 

कंगना का करणी सेना के साथ विवाद

जब कगंना की फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' की रिलीज होने वाली थी ये उस दौरान की बात है। दरअसल, करणी सेना का कहना था कि फिल्म में रानी लक्ष्मीबाई को एक गाने पर डांस करते दिखाया गया है।साथ ही उनका कहना था कि फिल्म में उनका एक ब्रिटिश अफसर के साथ रिलेशनशिप भी दर्शाया गया है जोकि हम बर्दाश्त नहीं करेंगे, ये हमारी सभ्यता के खिलाफ है। इसके चलते कंगना का काफी दिनों तक कर्णी सेना के साथ चला था। इस दौरान उनके सपोर्ट में भी कोई नहीं उतरा था।

जब कंगना पर लगा था 'काला जादू' करने का आरोप

 

कंगना शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी काफी विवादों में रहीं। अध्ययन सुमन ने अपने इंटरव्यूज में बताया था कि रिलेशनशिप के दौरान 'कंगना उन्हें चोट पहुंचाती थीं, उन्हें बुरा-भला कहती थीं, यहां तक कि उन पर काला जादू भी करती थीं। हालांकि इन सब आरोपों को कंगना ने सिरे से खारिज कर दिया था।'

कई बार दिल टूटने का दर्द भी झेला

बता दें कि कंगना रनौत 37 साल की हो गई हैं, लेकिन उन्होंने अब तक शादी नहीं की। ऐसा नहीं है कि कंगना की जिंदगी में कोई प्यार नहीं था। हालांकि अक्सर उन्हें प्यार में धोखा ही मिला। सही वजह है कि कगंना का अब घर नहीं बस पाया है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन