1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना रनौत को फिल्ममेकर बिमल रॉय की फैमिली से मिला ये खास तोहफा, कहा- आज का दिन खास

कंगना रनौत को फिल्ममेकर बिमल रॉय की फैमिली से मिला ये खास तोहफा, कहा- आज का दिन खास

 Published : Dec 31, 2021 11:55 am IST,  Updated : Dec 31, 2021 11:55 am IST

तस्वीरों में कंगना डायरेक्टर की सीट पर बैठकर कैमरा के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। कंगना ने इन फोटोज जरिए गुजरे जमाने के जानेमाने डायरेक्टर बिमल रॉय और उनकी फैमिली का धन्यवाद भी किया।

कंगना रनौत- India TV Hindi
कंगना रनौत Image Source : INST/KANGANARANAUT

Highlights

  • इन दिनों कंगना रनौत अपने प्रोडक्शन हाउस की फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’ की शूटिंग में बिजी हैं
  • कंगना सेट से तस्वीरें शेयर करती रहती हैं
  • गुरुवार को उन्होंने सेट से दो दिलचस्प तस्वीरें शेयर कीं जो बेहद खास हैं

इन दिनों कंगना रनौत अपने प्रोडक्शन हाउस की फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’ की शूटिंग में बिजी हैं। कंगना सेट से तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। गुरुवार को उन्होंने सेट से दो दिलचस्प तस्वीरें शेयर कीं जो बेहद खास हैं। इस तस्वीरों में कंगना डायरेक्टर की सीट पर बैठकर कैमरा के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। 

कंगना ने इन फोटोज जरिए गुजरे जमाने के जानेमाने डायरेक्टर बिमल रॉय और उनकी फैमिली का धन्यवाद भी किया।

कंगना ने अपनी फोटोज के साथ लिखा "यह कोई सामान्य दिन नहीं है, आज टीकू वेड्स शेरू के एक सेट में मुझे भारतीय सिनेमा के 1950 के स्वर्ण युग से एक दुर्लभ रत्न, न्यूऑल कैमरा मिला। जैसा कि मैं अपनी दूसरी फीचर फिल्म 'इमरजेंसी' का निर्देशन करने के लिए पूरी तरह तैयार हूं, यह किसी वरदान से कम नहीं है। फिल्मांकन के लिए हमें यह कीमती रत्न देने के लिए बिमल रॉय जी के परिवार को धन्यवाद।''

इसके अलावा कंगना रनौत ने एक और पोस्ट शेयर किया है,जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी नजर आ रहे हैं। ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में पुराने जमाने की फिल्मों की याद दिला रही है।

कंगना रनौत के प्रोडक्शन हाउस मणिकर्णिका के बैनर तले बन रही इस फिल्म डायरेक्शन साई कबीर कर रहे हैं। ‘टीकू वेड्स शेरू’ अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी लीड रोल में हैं और यह फिल्म अवनीत कौर को बीटाउन से परिचित कराने के लिए तैयार है। टीम हाल ही में शूटिंग के लिए भोपाल में थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन