1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मानसून सीजन के लिए खास बना देगा Kaniyan Da Saaz सॉन्ग, Simran Chowdhary के रोमांटिक ट्रैक को मिले इतने व्यूज

मानसून सीजन के लिए खास बना देगा Kaniyan Da Saaz सॉन्ग, Simran Chowdhary के रोमांटिक ट्रैक को मिले इतने व्यूज

 Published : Jul 06, 2023 11:51 am IST,  Updated : Jul 06, 2023 01:53 pm IST

Kaniyan Da Saaz: रिमझिम बारिश के मौसम में रिलीज हुआ सिमरन चौधनी का गाना 'कनियां द साज' लोगों को पसंद आ रहा है।

Kaniyan Da Saaz- India TV Hindi
Kaniyan Da Saaz Image Source : INSTAGRAM

New Song for monsoon season: मानसून अपने पूरे जोरों पर है। देश भर में बारिश की बूंदों की आवाज गूंज रही है। प्यार करने वालों के लिए मानसून कुछ ज्यादा ही स्पेशल होता है। इसलिए सिमरन चौधरी की हालिया रिलीज 'कनियां दा साज' हर तरफ राज कर रहा है और दिल जीत रहा है। अगर आप भी प्यार करने वालों में से या रोमांटिक गानों के लवर हैं तो यह गाना हमारे आस-पास की हर छोटी-छोटी चीज को रोमांटिक बना देता है। यह गाना इतना पसंद किया जा रहा है कि इसे अब तक 40K व्यूज हासिल हो चुके हैं। 

समंदर किनारे लिखा गया सॉन्ग

गाने के बारे में बात करते हुए सिंगर सिमरन चौधरी कहती हैं, "यह अपने शुद्धतम रूप में प्यार का जश्न मनाता है। मैंने यह गाना 2022 में गोवा में एक समुद्र तट के किनारे लिखा था और यह प्यार में महसूस होने वाले शुद्ध आनंद से निकला है। यह लगभग वैसा ही है जैसे जब दो लोग मिलते हैं, तो वे अपनी एक दुनिया बनाते हैं जहां कोई सीमा नहीं होती और वे जिस भाषा में बात करते हैं, वह है प्यार।''

सिमरन का ये सॉन्ग 'कनियां दा साज' उनके द्वारा लिखा और कंपोज किया गया है। इसका संगीत एक अन्य गर्वित सोनी द्वारा निर्मित किया है। आपको बता दें कि सिमरन हमेशा अपने संगीत और गायन के लिए जानी जाती हैं। चंडीगढ़ की रहने वाली सिमरन एक हिंदुस्तानी शास्त्रीय रूप से प्रशिक्षित गायिका हैं, जिन्होंने दुनिया भर के मंचों पर प्रदर्शन किया है। वह बस तेरी आन, शाह काला, दर्शन रावल के साथ हवा बनके और जैसे सॉन्ग्स के लिए जानी जाती हैं। 

एक्टर 18वीं बार करने जा रहा शादी, दूल्हा बनते हुए VIDEO शेयर करके खुद सुनाया पूरा हाल

अमिताभ बच्चन के संग कर चुकी काम 

सिमरन ने अमिताभ बच्चन के कोरोना काल में आए सॉन्ग 'गुजर जाएगा' के पंजाबी संस्करण में काम किया है। जिसे काफी तारीफ भी मिली। शत्रुघ्न सिन्हा, सोनाक्षी सिन्हा, डॉ. किरण बेदी, लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के साथ भी वह काम कर चुकी हैं। 

'पठान' का जलवा अब जापान में भी करेगा धमाल, शाहरुख खान की फिल्म होने वाली है रिलीज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन