1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Ugadi के खास मौके पर 'कांतारा 2' पर शुरू हुआ काम, ऋषभ शेट्टी ने शेयर की अपडेट

Ugadi के खास मौके पर 'कांतारा 2' पर शुरू हुआ काम, ऋषभ शेट्टी ने शेयर की अपडेट

 Published : Mar 22, 2023 07:01 pm IST,  Updated : Mar 22, 2023 07:01 pm IST

ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा' साल 2022 की सबसे बड़ी पैन इंडिया ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी। फिल्म को मूल रूप से कन्नड़ में शूट किया गया था, इस फिल्म के दूसरे पार्ट पर भी काम शुरू हो चुका है।

Kantara 2- India TV Hindi
Kantara 2 Image Source : INSTAGRAM/RISHABSHETTYOFFICIAL

साल 2022 बॉलीवुड के लिए भले ही कुछ खास नहीं रहा था, लेकिन साउथ की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया। 2022 की छोटा पैकेट बड़ा धमाल फिल्म की बात करें तो ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा' (Kantara) ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी।  करीब 20 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने 500 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। दर्शकों को अब 'कांतारा 2' का इंतजार है, जिसकी अनाउंसमेंट बीते दिनों हुई थी। आज उगादी के खास मौके पर फिल्म को लेकर ऋषभ शेट्टी ने फिल्म को लेकर अपडेट शेयर की है।

ऋषभ शेट्टी ने 'कांतारा 2' पर शुरू किया काम

ऋषभ शेट्टी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि आज फिल्म 'कांतारा 2' (Kantara 2) का लेखन शुरू हो गया है। अपने इस पोस्ट के साथ ऋषभ शेट्टी ने सभी को उगादी की शुभकामनाएं भी दी हैं। ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) ने अपने ट्वीट में लिखा, 'उगादी और नए साल के इस शुभ अवसर पर, हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि कांतारा के दूसरे भाग के लिए लेखन शुरू हो गया है। हम आपके लिए एक और मनोरम कहानी लाने का इंतजार नहीं कर सकते जो प्रकृति के साथ हमारे संबंधों को प्रदर्शित करती है। अधिक अपडेट के लिए बने रहें।'

'उगादी' दक्षिण भारत का प्रमुख पर्व होता है

बता दें कि उगादी पर्व दक्षिण भारत का प्रमुख पर्व होता है, इस दिन हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का आरंभ भी होता है और महाराष्ट्र में इस दिन गुड़ी पड़वा पर्व मनाया जाता है। दक्षिण भारत के कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना राज्यों में प्रमुख रूप से उगादी का त्योहार मनाया जाता है। इस शुभ दिन दक्षिण भारत में लोग नये कार्यों का शुभारंभ भी करते हैं, ऐसे में ऋषभ शेट्टी ने भी अपनी मच अवेटेड फिल्म 'कांतारा 2' (Kantara 2) के लिए इस खास दिन को चुना है। 'कांतारा 2' की कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) की एंट्री हो चुकी है। 

यह भी पढ़ें: Anupamaa: वनराज को मिला अनुपमा पर तंज कसने का मौका, सबके सामने बेआबरू हुआ अनुज-अनुपमा का रिश्ता

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: डॉक्टर सत्या की जिंदगी में हुई सई जोशी की एंट्री, पत्रलेखा बर्बाद करेगी सई का करियर

'टाइगर 3' में 'पठान' शाहरुख खान की एंट्री को लेकर मेकर्स कर रही बड़ी प्लानिंग, बन रहा ग्रैंड

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन