1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बेटा एनुअल फंक्शन में कर रहा था परफॉर्म, करीना कपूर गपागप खा रही थीं समोसा, देखते ही करण जोहर ने कह दी ऐसी बात

बेटा एनुअल फंक्शन में कर रहा था परफॉर्म, करीना कपूर गपागप खा रही थीं समोसा, देखते ही करण जोहर ने कह दी ऐसी बात

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Dec 19, 2025 02:02 pm IST,  Updated : Dec 19, 2025 02:02 pm IST

धीरूभाई अंबानी स्कूल में हुए एनुअल फंक्शन में करीना कपूर और करण जौहर भी शामिल हुए। दोनों के बच्चे इसी स्कूल में पढ़ते हैं। इसी फंक्शन से करण जौहर ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जो काफी मजेदार है।

kareena kapoor- India TV Hindi
करीना कपूर। Image Source : KARAN JOHAR INSTAGRAM STORY

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपने बच्चों के साथ अक्सर स्पॉट की जाती हैं। हाल ही में वो अपने बच्चों के एनुअल डे फंक्शन में शामिल होने के लिए पहुंची थीं। इस एनुअल फंक्शन की कई झलकियां सामने आई हैं। बेटों के स्कूल के एनुअल डे फंक्शन के दौरान एक मजेदार वजह से चर्चा में आ गईं। इस इवेंट में करीना को मशहूर इंडियन स्नैक समोसा खाते हुए देखा गया। उनका यह कैंडिड मोमेंट उनके करीबी दोस्त और फिल्ममेकर करण जौहर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया।

करण ने घोली करीना की पोल

करण जौहर द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में करीना आराम से समोसे का आनंद लेती नजर आ रही थीं। वीडियो के दौरान करण मजाकिया अंदाज में फैंस से कहते सुनाई देते हैं कि उन्हें लगा था कि करीना डाइट पर हैं, लेकिन वह खुलेआम समोसा खाते हुए पकड़ी गई हैं। करण ने हंसते हुए कहा, 'स्कूल प्ले में करीना कपूर यही कर रही हैं, समोसा खा रही हैं।' उन्होंने आगे मजाक जारी रखते हुए कहा, 'आप सभी जो सोचते हैं कि वह डाइट पर हैं, देख लीजिए, वह एक बड़ा सा समोसा खा रही हैं।' इस हल्के-फुल्के मजाक के दौरान करण ने करीना को प्यार से ‘कार्बी डॉल’ भी कह दिया, यह इशारा करते हुए कि समोसे में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा काफी ज्यादा होती है।

यहां देखें वीडियो

करण करीना के लिए कही ये बात

करण ने करीना कपूर की तारीफ करते हुए कहा, 'मुझे तुम पर गर्व है, बेबो। सच में गर्व है। तुम एक कार्बी डॉल हो और मुझे यह बहुत पसंद है।' करण के इस कमेंट पर करीना थोड़ा हैरान होती नजर आईं और उन्होंने तुरंत सफाई देते हुए कहा कि वह इस वक्त किसी भी तरह की डाइट फॉलो नहीं कर रही हैं।

दोनों में है गहरी दोस्ती

करीना और करण की दोस्ती की बात करें तो दोनों पिछले दो दशकों से भी ज़्यादा समय से बेहद करीबी दोस्त हैं। न सिर्फ प्रोफेशनल लाइफ में बल्कि पर्सनल लाइफ में भी दोनों एक-दूसरे का अहम हिस्सा रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि उनके बच्चे भी एक ही स्कूल में पढ़ते हैं, जिसके चलते ऐसे पारिवारिक मौकों पर दोनों अक्सर साथ नजर आते हैं। करीना कपूर खान और करण जौहर दोनों ही बॉलीवुड के प्रभावशाली और प्रतिष्ठित फिल्मी परिवारों से ताल्लुक रखते हैं। यही वजह है कि उनके ऐसे छोटे-छोटे, मज़ेदार और रियल लाइफ मोमेंट्स फैंस को खूब पसंद आते हैं और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाते हैं।

ये भी पढ़ें: भारती सिंह के घर आई खुशियों की बहार, फिर बनीं मम्मी, क्या पूरी हुई बेटी की मां बनने की चाहत?

बार्बी प्रिंसेज की तरह बाहर आईं आराध्या, एनुअल फंक्शन में मम्मी ऐश्वर्या राय भी थीं साथ, क्यूटनेस देखते रहे लोग

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन