1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Armaan Jain Baby Boy: नीतू कपूर के घर में गूंजी किलकारी, करीना कपूर और करिश्मा कपूर फिर बनीं बुआ

Armaan Jain Baby Boy: नीतू कपूर के घर में गूंजी किलकारी, करीना कपूर और करिश्मा कपूर फिर बनीं बुआ

 Published : Apr 24, 2023 04:19 pm IST,  Updated : Apr 24, 2023 04:19 pm IST

Armaan Jain Anissa Malhotra: एक्टर अरमान जैन और अनीसा मल्होत्रा के घर में एक नए मेहमान की एंट्री हुई हैं। अनीसा मल्होत्रा ने बेटे को जन्म दिया है। इस खुशी के मौके पर पूरे कपूर खानदान ने दोनों को बधाई दी।

नीतू कपूर के घर में गूंजी किलकारी, करीना कपूर और करिश्मा कपूर फिर बनीं बुआ - India TV Hindi
Armaan Jain-Anissa Malhotra Image Source : ARMAAN JAIN-ANISSA MALHOTRA

Armaan Jain Anissa Malhotra Become parents: बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने सोशल मीडिया पर एक खुशखबरी शेयर की है। इस खुशखबरी पर करीना कपूर ने भी रिएक्शन दिया है। बता दें की नीतू कपूर के भतीजे अरमान जैन (Armaan Jain) पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी अनीसा मल्होत्रा (Anissa Malhotra) ने बेटे को जन्म दिया है। नीतू कपूर ने ये जानकारी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए फैंस को दी है। अरमान के पिता बनने पर बहन करीना कपूर और करिश्मा कपूर (Kareena Kapoor Karisma Kapoor) ने सोशल मीडिया पर खुशी जताई। अरमान, रीमा जैन और मनोज जैन के बड़े बेटे हैं। कपल का एक और बेटे भी हैं, जिनका नाम आदर जैन है।

नीतू कपूर ने दी खुशखबरी -

नीतू कपूर के भतीजे अरमान जैन की पत्नी अनीसा मल्होत्रा ने बेटे को जन्म दिया है। नीतू कपूर ने इंस्टास्टोरी पर एक एनिमेटेड पोस्ट शेयर किया है, जिसमें एक शख्स ने हाथ में शैंपेन की बोतल पकड़ी है। वहीं, इस पोस्ट में एक महिला भी नजर आ रही है, जो बेहद खुश दिख रही हैं। नीतू कपूर ने कैप्शन में लिखा, 'दादा मनोज और दादी रीमा हमारे पोते के जन्म के बारे में बताते हुए बहुत एक्साइटेड हैं। नीतू कपूर ने आगे लिखा, 'फैमिली में नए मेंबर का स्वागत करते हैं।'

kareena kapoor Karisma Kapoor netu kapoor announced Armaan Jain anissa malhotra have become parents
Image Source : ARMAAN JAIN-ANISSA MALHOTRA Armaan Jain-Anissa Malhotra

रिद्दिमा कपूर का पोस्ट -
वहीं नीतू कपूर की बेटी रिद्दिमा कपूर ने भी पोस्ट करते हुए अरमान और अनीसा को माता पिता बनने के लिए बधाई दी।

करीना कपूर खान ने दी बधाई -
वहीं करीना कपूर खान ने भी अरमान जैन-अनीसा मल्होत्रा के साथ फोटो शेयर करते हुए शुभकामनाएं दी। साथ ही बताया कि वह काफी खुश हैं घर में नन्हे मेहमान के आने से। ये तस्वीर किसी फैमिली इवेंट का है जिसमें करीन कपूर रेड ड्रेस में दिख रही है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'प्राउड पैरेंट्स माय डार्लिंग्स।' 

आकांक्षा मल्होत्रा का पोस्ट -
वहीं अनीसा की बहन आकांक्षा मल्होत्रा ने भी मौसी बनने पर बधाई दी। 

वर्क फ्रंट -
बता दें अरमान पेशे से एक्टर हैं तो अनीसा मॉडल और ब्लॉगर। 

ये भी पढ़ें-

Virat Kohli ने मैच के दौरान Anushka Sharma पर इस अंदाज में लुटाया प्यार, देखें वायरल फोटो

Bigg Boss Telugu 6: कॉमेडियन Chalaki Chanti आईसीयू में हुए भर्ती, इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं एक्टर

Urvashi Rautela: इस शख्स पर भड़की उर्वशी रौतेला, एक्ट्रेस ने भेजा लीगल नोटिस

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन