1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नेटफ्लिक्स पर रिलीज के लिए तैयार है ये शानदार फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर रही थी फ्लॉप, अब कहानी पर टिकी नैया

नेटफ्लिक्स पर रिलीज के लिए तैयार है ये शानदार फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर रही थी फ्लॉप, अब कहानी पर टिकी नैया

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Nov 05, 2024 07:01 pm IST,  Updated : Nov 05, 2024 07:01 pm IST

करीना कपूर की फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। इसके बाद भी इस फिल्म की कहानी और एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी। अब ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज के लिए तैयार है।

Kareena Kapoor- India TV Hindi
करीना कपूर Image Source : INSTAGRAM

हंसल मेहता की थ्रिलर फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' की जमकर तारीफ हुई थी। करीना कपूर स्टारर इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने भी खूब तारीफें बटोरी थीं। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। अब ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म के 8 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है। इस मर्डर मिस्ट्री फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 14 अक्टूबर, 2023 को 67वें बीएफआई लंदन फिल्म फेस्टिवल में हुआ था और इसे 13 सितंबर, 2024 को रिलीज़ किया गया था। इंग्लैंड की बहुसांस्कृतिक पृष्ठभूमि पर आधारित, द बकिंघम मर्डर्स एक व्यक्तिगत क्षति के बाद भावनात्मक रूप से टूटी हुई मां के रूप में पुलिस अधिकारी जसप्रीत भामरा या जस (करीना) के इर्द-गिर्द घूमती है।

वह ट्रांसफर लेती है और अपनी नौकरी प्रोफ़ाइल में एक पदावनति स्वीकार करती है। एक लड़की का मर्डर हो जाता है। इस मर्डर के फेर में कहानी उलझती चली जाती है। फिल्म की कहानी काफी शानदार रही थी। साथ ही करीना कपूर ने भी फिल्म में दमदार काम किया था। इसके बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई थी। अब ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म को हंसल मेहता ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में करीना कपूर अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। 8 नवंबर को ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर दी जाएगी। 

करीना कपूर की हुई थी तारीफ

बता दें कि डायरेक्टर हंसल मेहता की इस सीरीज में करीना कपूर ने एक पुलिसकर्मी का किरदार निभाया था। इस पूरी फिल्म में करीना कपूर ने अपनी एक्टिंग से लोगों को खूब प्रभावित किया था। फिल्म में करीना कपूर की एक्टिंग की लोगों ने जमकर तारीफ भी की थी। अब करीना कपूर की ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है। 8 नवंबर से इसे स्ट्रीम कर दिया जाएगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन