1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मैं कितने पानी में हूं', करीना कपूर ने बताई रिश्तों की कहानी, बताया कैसे चहेते लोग उन्हें हवा में नहीं उड़ने देते

'मैं कितने पानी में हूं', करीना कपूर ने बताई रिश्तों की कहानी, बताया कैसे चहेते लोग उन्हें हवा में नहीं उड़ने देते

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Oct 17, 2024 04:27 pm IST,  Updated : Oct 17, 2024 04:27 pm IST

करीना कपूर ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में खुलासा किया है कि कैसे अच्छी स्क्रिप्ट चुनती हैं। साथ ही उन्होंने अपने रिश्तों के बारे में खुलासा करते हुए कहा कि ऐसे लोगों से घिरी रहती हैं जो उन्हें हवा में नहीं उड़ने देते।

Kareena Kapoor- India TV Hindi
करीना कपूर Image Source : INSTAGRAM

करीना कपूर इस साल 2 बड़ी फिल्मों में एक्टिंग का जलवा बिखेरती दिखी थीं। पहली फिल्म थी 'द क्रू' और रिलीज हुई थी 29 मार्च 2024 को। ये फिल्म रिलीज के साथ ही सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म में करीना कपूर के साथ तब्बू और कृति सैनन लीड रोल में थीं। इस फिल्म ने 100 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई कर सभी को चौंका दिया था। इसके बाद हंसल मेहता डायरेक्टोरल फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' इसी साल 13 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने आई। इस फिल्म में करीना कपूर ने लीड रोल निभाया और एक्टिंग से खूब तारीफें बटोरीं। हालांकि फिल्म की तारीफ के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर कोई खास जलवा नहीं दिखा पाई। साथ ही करीन कपूर की इस बात की भी तारीफ हुई कि उनकी फिल्मों का चुनाव भी काफी शानदार है। इस पर अब करीना कपूर का भी रिएक्शन सामने आया है। जिसमें एक्ट्रेस ने कहा कि मैं हमेशा ऐसे लोगों से खुद को घेरकर रखती हूं, जो फिल्मों की काफी समझ रखते हैं। साथ ही मुझे ऑनेस्ट इनपुट देकर मुझे हवा में नहीं उड़ने देते। 

करीना कपूर ने मिस मालिनी से बात करते हुए कहा 'मैंने अपने आप को ऐसे लोगों से घेर लिया है। जो बहुत ही 'फिल्मी ब्राइट' और दिमागदार हैं। जो मुझसे हमेशा कहते हैं 'ये इतना है, वो उतना। तुम इतने पानी में हो। हर फिल्म का एक अलग दर्शक वर्ग होता है, खासकर आज के समय में। जो दर्शक सिंघम (अगेन) देखने जा रहे हैं, वे स्पष्ट रूप से बकिंघम मर्डर्स के दर्शक नहीं हैं, यह अधिक अंग्रेजी, सेरेब्रल, एक इंडी तरह की फिल्म थी। लेकिन साथ ही नेटफ्लिक्स के दर्शकों पर जाने जान क्रू देखने वाले दर्शकों से अलग है। आपको यह समझना होगा कि इसे कैसे संतुलित किया जाए और मुझे लगता है कि मैंने यह करना सीख लिया है।' 

सिंघम अगेन में नजर आएंगी करीना कपूर

अब करीना कपूर की इस साल की तीसरी बड़ी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। करीना कपूर अब दीपावली पर रिलीज हो रही फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आने वाली हैं। फिल्म में अजय देवगन के साथ अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर अहम किरदारों में जान फूंकेंगे। करीना कपूर की ये इस साल की तीसरी बड़ी फिल्म रहेगी। इससे पहले करीना कपूर 1 हिट और 1 फ्लॉप भी अपने दम पर दे चुकी हैं। आईएमडीबी के मुताबिक करीना कपूर 4 अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। सिंघम अगेन के साथ करीना कपूर तख्त, दायरा और एक अनाम प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन