1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीना कपूर के लाडले नहीं बनना चाहते एक्टर, इस खिलाड़ी की कार्बन कॉपी बनने की रखते हैं ख्वाहिश

करीना कपूर के लाडले नहीं बनना चाहते एक्टर, इस खिलाड़ी की कार्बन कॉपी बनने की रखते हैं ख्वाहिश

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Feb 09, 2024 07:43 am IST,  Updated : Feb 09, 2024 08:05 am IST

करीना कपूर के लाडले बड़े बेटे तैमूर अली खान काफी पॉपुलर हैं। उन्होंने अपनी छोटी सी उम्र में ही अपनी फ्यूचर प्लानिंग कर ली है। मम्मी करीना और पापा सैफ अली खान की तरह वो एक्टर नहीं बनना चाहते, बल्कि उन्होंने अलग ही फील्ड में जाने की ख्वाहिश पाली है।

Saif ali khan kareena kapoor saif ali khan- India TV Hindi
सैफ अली खान, करीना कपूर और तैमूर अली खान। Image Source : INSTAGRAM

एक्टर करीना कपूर की तरह ही उनके दोनों बेटों तैमूर अली खान और जेह की चर्चा होती रहती है। पापा-मम्मी की तरह ही वो दोनों भी पैपराजी के फेवरेट हैं। अभी छोटी उम्र से ही दोनों की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। दोनों की क्यूटनेस के लोग दीवाने हैं। वैसे करीना के बड़े बेटे तैमूर ने अभी से अपने फ्यूचर की तैयारी कर ली है। उन्होंने ठान लिया है कि उन्हें बड़े होकर क्या बनना है। वो अपने पापा सैफ अली खान और मम्मी करीना कपूर की तरह एक्टर नहीं बनना चाहते बल्कि उन्होंने खुद के लिए कुछ अलग ही प्लान बना रखा है। 

तैमूर बनना चाहते हैं मम्मी-पापा से कुछ अलग

करीना कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा, 'मुझे नहीं पता, शायद वह अभिनेता नहीं बनेगा।' उनके बगल में बैठे उनके पति और अभिनेता सैफ अली खान ने खुलासा किया, 'वह एक प्रमुख गिटारवादक या फुटबॉल खिलाड़ी बनना चाहते हैं।' करीना ने आगे कहा कि तैमूर अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेसी बनना चाहता है, जिसने 8 बैलन डी'ओर जीते हैं, जो इतिहास में किसी भी फुटबॉलर के लिए सबसे ज्यादा है। सैफ ने भी इस बात पर सहमति जताई कि तैमूर अर्जेंटीना जाकर मेस्सी की तरह फुटबॉलर बनना चाहता है। इसके बाद करीना ने कहा कि उनकी तैमूर को सलाह है कि वह इसका पता लगाएं और ठीक से खेलें क्योंकि एक दिन पहले वह एक मैच हार गया था।

पैदा होने के बाद से ही रहे चर्चा में

तैमुर, करीना और सैफ का बड़ा बेटा है। उनका जन्म 20 दिसंबर 2016 को हुआ था। अपने माता-पिता द्वारा दिए गए नाम को लेकर तैमूर की ऑनलाइन आलोचना हुई क्योंकि ट्रोल्स ने इसे 1398 में भारत पर हमला करने वाले तुर्क-मुगल आक्रमणकारी तैमूर से जोड़ा। करीना ने बाद में खुलासा किया कि उन्होंने उसका नाम बदलने पर भी विचार किया था। लेकिन अंत में उन्होंने इसी नाम पर हामी भरी। इसके बाद से लगातार तैमूर चर्चा में बने रहे। आए दिन सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हुआ करती थीं।

बीते साल किया ओटीटी डेब्यू

बता दें, करीना कपूर खान बॉलीवुड की टॉप हसीनाओं में से एक हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल में ही एक्ट्रेस ने अपना ओटीटी डेब्यू किया था। वो 'जाने जान' में जयदीप अहलावत और एक्टर विजय वर्मा के साथ नजर आई थीं। लोगों को उनकी एक्टिंग काफी पसंद आई थी। अब जल्द ही करीना कपूर रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम 3' में नजर आएंगी। फिल्म में उनका दमदार रोल देखने को मिलेगा। एक्ट्रेस एक्शन करते भी फिल्म में दिखाई देंगी। 

ये भी पढ़ें: तलाक की बात पर अंकिता लोखंडे ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- अब मुझे अहसास हो गया है!

फरवरी में नेटफ्लिक्स से हटाई जाएंगी 26 फिल्में-वेब सीरीज, अब और न करें इंतजार, डिलीट होने से पहले झटपट देखें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन